जहानाबाद में कोरोना वैक्सीन की 5.16 लाख डोज की हुई खपत

जहानाबाद। कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर जिले में जोर-शोर से अभियान संचालित हो रहा है। इसे लेकर सात लाख 99 हजार 574 लोगों को टीका देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य को देखते हुए समय-समय पर अभियान का आयोजन किया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 11:40 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 11:40 PM (IST)
जहानाबाद में कोरोना वैक्सीन की 5.16 लाख डोज की हुई खपत
जहानाबाद में कोरोना वैक्सीन की 5.16 लाख डोज की हुई खपत

जहानाबाद। कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर जिले में जोर-शोर से अभियान संचालित हो रहा है। इसे लेकर सात लाख 99 हजार 574 लोगों को टीका देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस लक्ष्य को देखते हुए समय-समय पर अभियान का आयोजन किया जा रहा है। रविवार को चार हजार 732 लोगों को कोरोना रोधी टीका लगाया गया। वैक्सीनेशन को लेकर सभी केंद्रों पर लोगों की लंबी कतारें लगी रही। इस अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से पहले से हीं लोगों को जागरुक किया जा रहा है। सरकारी कर्मियों के साथ साथ गणमान्य लोगों को भी लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी दी गई थी। सिविल सर्जन डा. अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि अब तक जिले में वैक्सीन के पांच लाख 16 हजार 606 डोज की हुई खपत हो चुकी है। इसमें से चार लाख 18 हजार 364 लोग पहले तथा 51 हजार 666 लोग दूसरे डोज का टीका ले चुके हैं। पहली डोज के टीकाकरण की स्थिति दिन प्रतिदिन बेहतर होती जा रही है लेकिन दूसरे डोज की बात करें तो अभी भी काफी पीछे प्रगति चल रही है। सिविल सर्जन ने बताया कि जिस तरह से टीकाकरण को लेकर रुझान है उससे हम लोग जल्द हीं लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे। उन्होंने बताया कि जिले में वैक्सीन की कहीं से कोई कमी नहीं है। यदि समाप्त भी होती है कि एक से दो दिनों के अंदर आपूर्ति सुनिश्चित हो जाती है। उन्होंने कहा कि कोरोनारोधी टीका लगवाने के लिए अस्पताल या शिविर में पहुंचने पर कोरोना गाइडलाइन का पालन अवश्य करें।

chat bot
आपका साथी