189 लोगों से मास्क के उपयोग नहीं करने पर वसूला गया 9450 रूपए जुर्माना

जागरण संवाददाता अरवल कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी रविशंकर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 11:53 PM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 06:12 AM (IST)
189 लोगों से मास्क के उपयोग नहीं करने पर वसूला गया 9450 रूपए जुर्माना
189 लोगों से मास्क के उपयोग नहीं करने पर वसूला गया 9450 रूपए जुर्माना

जागरण संवाददाता, अरवल

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जिलाधिकारी रविशंकर चौधरी के निर्देश पर करपी तथा कलेर प्रखंड के कई इलाकों में मास्क जांच अभियान का संचालन किया गया। इसके तहत मास्क के उपयोग नहीं करने वाले 189 लोगों से 9450 रूपए जुर्माने के रूप में वसूले गए। जिलाधिकारी के निर्देश पर जांच अभियान के लिए करपी तथा कलेर प्रखंड में 10 पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी पदाधिकारियों को यह सख्त निर्देश दिया गया है कि हर हाल में लोग मास्क का उपयोग करें। जो भी लोग ऐसा नहीं करते हैं उनके विरूद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें। इसके तहत कुर्था प्रखंड में 48 तथा वंशी प्रखंड के 46 लोगों के विरूद्ध भी कार्रवाई की गई। कुर्था तथा वंशी प्रखंड से जुर्माने के रूप में 3200 रूपए की वसूली हुई।सभी लोगों से 50-50 रूपए की जुर्माने की राशि वसूले जाने के साथ-साथ उनलोगों को मास्क भी दिया गया। प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों ने किजर, इमामगंज, करपी बाजार, शहरतेलपा, बेलखरा, बलिदाद, महेंदिया, उसरी, कलेर बाजार तथा चंदा बाजार में अभियान चलाया गया। प्रशासन के इस अभियान से लोगों में मास्क के उपयोग को लेकर जागृति बढ़ रही है।

chat bot
आपका साथी