अबतक 14 फीसद लोगों ने ली वैक्सीन की दोनों डोज

जहानाबाद कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर जिले में जोर-शोर से अभियान चल रहा है। इसे लेकर सात लाख 99 हजार 574 लोगों को टीका देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 11:56 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 11:56 PM (IST)
अबतक 14 फीसद लोगों ने ली वैक्सीन की दोनों डोज
अबतक 14 फीसद लोगों ने ली वैक्सीन की दोनों डोज

जहानाबाद : कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर जिले में जोर-शोर से अभियान चल रहा है। इसे लेकर सात लाख 99 हजार 574 लोगों को टीका देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इसके तहत अबतक एक लाख आठ हजार 502 लोग वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके हैं। यहां आंकड़ा लक्ष्य का मात्र 14 फीसद ही है। पहली डोज का टीका 55 फीसद लोगों ने ले लिया है। इससे इस अभियान को बल मिल रहा है। वैक्सीनेशन को लेकर सभी केंद्रों पर लोगों की लंबी लाइन लगी रही। इस अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से पहले से ही लोगों को जागरूक किया जा रहा है। सरकारी कर्मियों के साथ-साथ गणमान्य लोगों को भी जागरूकता अभियान संचालित करने की जिम्मेदारी दी गई थी।

सिविल सर्जन डा अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि अब तक जिले में वैक्सीन की पांच लाख 48 हजार 224 डोज की खपत हो चुकी है। इसमें से चार लाख 39 हजार 722 लोग पहली तथा एक लाख आठ हजार 502 लोग दूसरी डोज का टीका ले चुके हैं। सिविल सर्जन ने बताया कि जिस तरह से टीकाकरण को लेकर रुझान है उससे हमलोग जल्द ही लक्ष्य को प्राप्त कर लेंगे। उन्होंने बताया कि जिले में वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। यदि समाप्त भी होती है तो दो दिनों के अंदर आपूर्ति सुनिश्चित हो जाती है। समय-समय पर इसे लेकर महाअभियान का भी संचालन होता है। आमदिनों में भी सभी निर्धारित सेंटरों पर वैक्सीनेशन की सुविधा उपलब्ध रहती है।

धड़ल्ले से संचालित हो रहे अवैध क्लिनिक :

किजर थाना क्षेत्र के शांतिपुरम, नगला, शंकरपुर, इमामगंज, हाजीपुर इलाकों में अवैध क्लिनिक की भरमार है। कहीं अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, हड्डी रोग विशेषज्ञ तो कहीं-कहीं डेंटल क्लिनिक भी खोले गए हैं। इलाके में सीजीरियन आपरेशन भी धड़ल्ले से हो रहा है। गोल ब्लाडर, अपेंडिक्स, स्टोन, हर्निया, हाइड्रोसील, यूट्रेस का आपरेशन भी किया जाता है। वैसे तो क्लिनिक के बोर्ड पर जाने-माने चिकित्सक का नाम उनकी डिग्री के साथ होता है, लेकिन वास्तविकता कुछ और ही होती है। यही स्थिति लगभग हर क्लिनिक की है। इस संदर्भ में अधिवक्ता सह भाजपा नेता डा. साबिर हुसैन, किसान नेता गोरख सिंह ने भी अवैध नर्सिंग होम की जांच पड़ताल कर प्रशासनिक शिकंजा कसने की मांग की है, ताकि गरीब लाचार बेसहारा पीड़ित रोगी ठगी का शिकार होने से बच सकें।

chat bot
आपका साथी