1318 लोगों की हुई जांच, आठ की रिपोर्ट पॉजिटिव
जहानाबाद। कोरोना वायरस को लेकर शुक्रवार को 131

जहानाबाद। कोरोना वायरस को लेकर शुक्रवार को 1318 लोगों की जांच हुई। इसमें आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटव आई। इसकी पुष्टि करते हुए सिविल सर्जन डॉ विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि सदर प्रखंड से दो, मखदुमपुर से दो, सदर अस्पताल से तीन तथा काको से एक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। उन्होंने बताया कि रिकवरी रेट 95 फीसद रहने के कारण संक्रमित मरीज तेजी से स्वस्थ्य हो रहे हैं। वायरस को लेकर अभी भी सुरक्षात्मक उपाय अपनाए रखने की जरूरत है।