फिट इंडिया फ्रीडम रन में युवाओं ने लिया हिस्सा

गोपालगंज। मांझा प्रखंड के धामापाकड़ एवं डोमाहाता गांव में आजादी के 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में नेहरू युवा केंद्र गोपालगंज के सदस्यों ने फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन किया। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में टीम को सामाजिक कार्यकर्ता अमीर हमजा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 20 Sep 2021 12:06 AM (IST) Updated:Mon, 20 Sep 2021 12:06 AM (IST)
फिट इंडिया फ्रीडम रन में युवाओं ने लिया हिस्सा
फिट इंडिया फ्रीडम रन में युवाओं ने लिया हिस्सा

गोपालगंज। मांझा प्रखंड के धामापाकड़ एवं डोमाहाता गांव में आजादी के 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में नेहरू युवा केंद्र गोपालगंज के सदस्यों ने फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन किया। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में टीम को सामाजिक कार्यकर्ता अमीर हमजा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उपस्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक इरसाद अहमद ने फिटनेस का डोज बताते हुए कहा कि सभी को कम से कम आधा घंटा समय फिटनेस के लिए निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि फिट रहने के लिए सभी को अपने दैनिक जीवन में दौड़, खेलकूद आदि गतिविधियों को अपनाना चाहिए। कार्यक्रम में 75 युवा शामिल हुए। फ्रीडम रन में शामिल युवकों ने अपने हाथों में तिरंगा झंडा थाम रखा था। जो पूरी उत्साह के साथ भारत माता की जय, फिटनेस के लिए आधा घंटा, वंदे मातरम आदि का नारा लगा रहे थे। मौके पर राजन तिवारी, शाहनवाज आलम, सबरे आलम आदि मौजूद रहे। ढेबवां में भी आयोजित हुआ फ्रीडम रन

कुचायकोट (गोपालगंज) : नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में कुचायकोट प्रखंड के ढेबवां गांव में फिट इंडिया फ्रीडम रन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का थीम रहा ''फिटनेस का डोज आधा घंटा रोज''। इसके तहत क्षेत्र के तमाम नौजवानों ने गांव में दौड़ लगाई। कार्यक्रम का आयोजन स्वयंसेवक चंदन खरवार की ओर से किया गया। कार्यक्रम के आयोजक ने बताया कि देश के स्वतंत्रता के 75 वी वर्षगांठ के उपलक्ष में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत रविवार को कुचायकोट प्रखंड के ढेबवां गांव में फिट इंडिया फ्रीडम रन में तमाम नव युवकों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत उत्क्रमित मध्य विद्यालय ढेबवां से किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं ने राष्ट्र गान का कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद फ्रीडम रन का आयोजन किया गया जो पूरे पंचायत का भ्रमण करने के बाद पंचायत भवन पर समाप्त हुआ। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रवीण कुमार, सुमंत बैठा, आकाश कुमार, युवराज पटेल, रोहित कुमार, धनंजय, प्रकाश बैठा, रवि पटेल, मनीर आलम आदि युवा शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी