पॉलीथिन का इस्तेमाल बंद करने को महिलाओं ने चलाया अभियान

गोपालगंज पॉलीथिन का इस्तेमाल बंद करने को लेकर गुरुवार को शहर में महिलाओं ने वृहद अि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 10 Jun 2021 11:52 PM (IST) Updated:Thu, 10 Jun 2021 11:52 PM (IST)
पॉलीथिन का इस्तेमाल बंद करने को महिलाओं ने चलाया अभियान
पॉलीथिन का इस्तेमाल बंद करने को महिलाओं ने चलाया अभियान

गोपालगंज : पॉलीथिन का इस्तेमाल बंद करने को लेकर गुरुवार को शहर में महिलाओं ने वृहद अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान महिलाओं ने शहर के भीड़भाड़ वाले बाजार व मार्केट कांप्लेक्स में पहुंचकर लोगों को किसी भी परिस्थिति में सिगल यूज प्लास्टिक थैले का इस्तेमाल नहीं करने की सीख दिया। इस बीच वैसे लोग जो घर से थैला लेकर नहीं निकले, उन्हें महिलाओं ने थैला उपलब्ध कराया। साथ ही लोगों को घर से थैला लेकर सामान की खरीदारी करने निकलने की सलाह भी महिलाओं की इस टीम ने दी। कोरोना काल में चले इस अभियान के दौरान महिलाओं ने मास्क नहीं पहनने वाले दुकानदारों से लेकर आम लोगों तक को इसके लिए टोका और खुद मास्क भी लोगों को उपलब्ध कराया।

गुरुवार को अभियान की शुरुआत शहर के मौनिया चौक पर सुबह दस बजे की कई। सामाजिक कार्यकर्ता रुपा पटेल के नेतृत्व में प्रारंभ हुए इस अभियान के दौरान प्लास्टिक के थैले में सामान खरीद रहे लोगों को महिलाओं ने इसके के लिए टोका, और प्लास्टिक के थैले का इस्तेमाल नहीं करने को कहा। इसके लिए महिलाओं की टीम ने थैला भी उपलब्ध कराया। महिलाओं ने दुकानदारों से भी अपील किया कि वे सिगल यूज प्लास्टिक के थैले में सामानों की बिक्री नहीं करें। मौनिया चौक के बाद महिलाओं की टीम ने बारी मार्केट, पुरानी चौक पथ आदि में घूमकर लोगों को प्लास्टिक के थैले का इस्तेमाल नहीं करने को कहा। अभियान के बारे में जानकारी देते हुए रुपा पटेल ने बताया कि पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है। इस बीच वह आम लोगों से कम-से-कम दो पौधों को लगाने की भी अपील कर रही हैं। ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके। इस अभियान में रश्मि, रानी, श्वेता तथा रामावती देवी आदि महिलाओं के अलावा राजेश पटेल में शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी