गोपालगंज के खजुरबानी में कुर्की जब्ती करने पहुंची पुलिस से उलझीं महिलाएं

महिलाओं के विरोध के कारण एक आरोपित के घर की नहीं हो सकी कुर्की चार साल पूर्व जहरीली शराब पीने से 19 लोगों की हुई थी मौत दो अबतक हैं फरार।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Mar 2021 08:22 PM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 08:30 PM (IST)
गोपालगंज के खजुरबानी में कुर्की जब्ती करने पहुंची पुलिस से उलझीं महिलाएं
गोपालगंज के खजुरबानी में कुर्की जब्ती करने पहुंची पुलिस से उलझीं महिलाएं

जागरण संवाददाता, गोपालगंज : शहर के खजुरबानी मोहल्ले में चार साल पूर्व जहरीली शराब पीने से 19 लोगों की मौत मामले में फरार चल रहे दो आरोपितों के घर की कुर्की जब्ती करने पहुंची पुलिस को महिलाओं के विरोध का सामना करना पड़ा। महिलाएं पुलिस से उलझ गईं। महिलाओं के विरोध को देखते हुए पुलिस एक आरोपित के घर की कुर्की जब्ती नहीं कर सकी। पुलिस आरोपित को कोर्ट में सरेंडर करने के लिए दो दिन का समय देकर वापस लौट आई। हालांकि पुलिस इस दौरान एक आरोपित के घर की कुर्की जब्ती करने में सफल रही।

साल 2016 में शहर के खजुरबानी मोहल्ले में जहरीली शराब पीने से 19 लोगों की मौत हो गई थी। चार लोगों के आंखों की रोशनी चली गई थी। इस जहरीली शराब कांड में खुजरबानी मोहल्ला निवासी संजय पासी और सरोज पासी अब तक फरार चल रहे हैं। फरार दोनों आरोपितों के घर की कुर्की जब्ती करने का आदेश कोर्ट ने निर्गत कर दिया है। कोर्ट से आदेश मिलने के बाद बुधवार को पुलिस दोनों आरोपितों के घर की कुर्की जब्ती करने खजुरबानी मोहल्ले पहुंची। वहां पहुंचने के बाद पुलिस ने आरोपित संजय पासी के घर की कुर्की जब्ती कर ली। इसके बाद पुलिस सरोज के घर पहुंची तो महिलाओं ने विरोध करना शुरू कर दिया। महिलाएं पुलिस से उलझ गईं। वे आरोपित को कोर्ट में सरेंडर करने के लिए समय देने की मांग करने लगीं। महिलाओं के विरोध को देखते हुए पुलिस आरोपित को दो दिन के अंदर कोर्ट में सरेंडर कराने के लिए समय देकर वापस लौट गई।

chat bot
आपका साथी