दहेज में बाइक नहीं मिलने पर महिला को घर से निकाला

गोपालगंज। दहेज में बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर करीब तीन साल पूर्व विवाहित रीमा देवी को ससुराल के लोगों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। ससुराल से मायके पहुंची महिला ने इस घटना को लेकर नगर थाने में अपने पति सहित सात ससुराल के लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 06:51 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 06:17 AM (IST)
दहेज में बाइक नहीं मिलने पर महिला को घर से निकाला
दहेज में बाइक नहीं मिलने पर महिला को घर से निकाला

गोपालगंज। दहेज में बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर करीब तीन साल पूर्व विवाहित रीमा देवी को ससुराल के लोगों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। ससुराल से मायके पहुंची महिला ने इस घटना को लेकर नगर थाने में अपने पति सहित सात ससुराल के लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

जानकारी के अनुसार बरौली थाना क्षेत्र के जाफर टोला गांव के सुरेंद्र महतो की पुत्री रीमा देवी की शादी वर्ष 2016 में नगर थाना क्षेत्र के सरेया वार्ड नंबर पांच निवासी रोशन कुमार महतो के साथ हुई। शादी के बाद ससुराल जाने पर कुछ समय तक उन्हें ससुराल के लोगों ने ठीक से रखा। बाद में दहेज में बाइक मायके के लोगों से मांगकर लाने के लिए ससुराल के लोगों ने इन्हें प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। कुछ समय तक रीमा देवी ससुराल के लोगों की प्रताड़ना को झेलती रहीं। इसके बाद भी मांग पूरी नहीं हुई तो पति व ससुर सहित अन्य ससुराल वालों ने मारपीट कर रीमा देवी को घर से निकाल दिया। इस घटना को लेकर रीमा देवी के बयान पर उनके पति रोशन महतो उर्फ गोलू, प्रमोद महतो, मनोज महतो तथा रंजीत महतो सहित सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी