दिघवा में करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

जागरण टीम गोपालगंज बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा कवाड़ टोली गांव में रविवार को घर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Nov 2021 11:52 PM (IST) Updated:Sun, 14 Nov 2021 11:52 PM (IST)
दिघवा में करंट की चपेट में आने से महिला की मौत
दिघवा में करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

जागरण टीम, गोपालगंज : बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के दिघवा कवाड़ टोली गांव में रविवार को घर का कार्य करने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक महिला अचेत हो गई। महिला को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया।

बताया जाता है कि दिघवा कवाड़ टोली निवासी साधु राय की पत्नी रीता देवी रविवार की सुबह अपने घर में कार्य कर रही थी। इस दौरान घर के अंदर करंट युक्त तार की चपेट में आ गयी। बाद में अचेत अवस्था में महिला को स्वजनों ने इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई। घटना के बाद महिला के स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

बरईपट्टी में भूमि विवाद को लेकर खूनी झड़प, छह लोग जख्मी

जागरण संवाददाता, गोपालगंज : जादोपुर थाना क्षेत्र के बरईपट्टी गांव में रविवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी झड़प हुई। इस दौरान लाठी-डंडे से हमला कर एक ही परिवार के छह लोगों को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। घटना के बाद जख्मी लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक घायल की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया।

बताया जाता है कि बरईपट्टी गांव निवासी ललन साह व उनके पड़ोस के लोगों के बीच भूमि विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर रविवार को एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के सदस्यों पर हमला कर दिया। लाठी, डंडा व फरसा से हुए इस हमले में ललन साह, सुगांती देवी, चंदन कुमार, निर्मला कुमारी, चंदा कुमारी व पूजा कुमारी सहित छह लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद जादोपुर थाने की पुलिस ने बरईपट्टी गांव पहुंच कर घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। मारपीट में घायल ललन साह की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। पुलिस घायलों का बयान दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

chat bot
आपका साथी