दहेज में के लिए महिला को जलाकर मार डाला

कटेया थाना क्षेत्र के खाल गांव में दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर एक महिला को जलाकर मार डाला।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 11:34 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 11:34 PM (IST)
दहेज में के लिए महिला को जलाकर मार डाला
दहेज में के लिए महिला को जलाकर मार डाला

गोपालगंज। कटेया थाना क्षेत्र के खाल गांव में दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर एक महिला को जलाकर मार डाला। महिला की हत्या करने के बाद ससुराल वाले शव को नदी में फेंकने के लिए सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के घूरना कुंड पहुंच गए। इसी बीच सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर ससुराल वाले महिला का शव छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस वारदात को लेकर मृतका के पिता के बयान पर उनकी बेटी के पित सहित सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।

बताया जाता है कि कटेया नगर पंचायत के वार्ड चार निवासी प्रभु प्रसाद की पुत्री प्रियंका की शादी छह वर्ष पूर्व खाल गांव निवासी विजय मद्धेशिया के पुत्र गुड्डू मद्धेशिया के साथ हुई थी। इनके दो बच्चे हैं। इधर कुछ दिनों से प्रियंका देवी के ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये तथा सोने की चेन की मांग करने लगे। इस मांग को लेकर महिला का प्रताड़ित किया जाने लगा। इसकी जानकारी महिला ने अपने मायके वालों को भी दिया। इसी बीच बुधवार को प्रियंका देवी के शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़ककर उन्हें जला कर मार डाला गया। हत्या करने के बाद महिला के शव को नदी में फेंकने के लिए ससुराल वाले सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के घूरना कुंड पहुंच गए। बताया जाता है कि इसी बीच ग्रामीणों ने प्रियंका देवी की हत्या होनी की जानकारी मायके वालों को दिया। जानकारी मिलने पर अपनी बेटी के ससुराल पहुंचे प्रभु प्रसाद को इस बात का पता चला कि उनकी बेटी के शव को नदी में फेंकने के लिए ससुराल वाले ले गए हैं। इसकी सूचना इन्होंने कटेया थाना को दिया। सूचना मिलते ही कटेया थाना पुलिस के साथ ही यूपी के पटहेरवा थाना पुलिस धूरन कूंड पहुंच गई। बताया जाता है कि पुलिस को आते देख ससुराल वाले महिला का शव छोड़कर फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस वारदात को लेकर मृतका के पिता के बयान पर उनके बेटी के पति गुड्डू मद्धेशिया सहित सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।

chat bot
आपका साथी