गोपालगंज में किसानों पर जंगली सुअरों ने किया हमला, 12 लोग घायल

मांझा थाना क्षेत्र के आलापुर गांव के चंवर मे जंगली सुअरों के झुंड ने खेत में काम कर रहे किसानों पर जानलेवा हमला कर दिया। जंगली सुअरों के इस हमले में एक दर्जन किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल लोगों में महिला व बच्चे भी शामिल है। सभी घायलों को गंभीर हालत में गांव के लोगों ने सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 08:59 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 08:59 PM (IST)
गोपालगंज में किसानों पर जंगली सुअरों ने किया हमला, 12 लोग घायल
गोपालगंज में किसानों पर जंगली सुअरों ने किया हमला, 12 लोग घायल

संवाद सूत्र, मांझा (गोपालगंज) : मांझा थाना क्षेत्र के आलापुर गांव के चंवर मे जंगली सुअरों के झुंड ने खेत में काम कर रहे किसानों पर जानलेवा हमला कर दिया। जंगली सुअरों के इस हमले में एक दर्जन किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल लोगों में महिला व बच्चे भी शामिल है। सभी घायलों को गंभीर हालत में गांव के लोगों ने सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया।

बताया जाता है कि मांझा थाना क्षेत्र के आलापुर चंवर में बुधवार की सुबह आलापुर निवासी तेजाबी हजारी की पत्नी मोदील खातून अपने खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान फसलों के बीच में से एक सुअर तेजी से आया और उनके ऊपर हमला कर दिया। इस हमले में महिला रूप से घायल हो गई। घायल मोदील खातून ने जैसे शोर मचाया, आसपास के खेत में काम कर रहे किसान भी मौके पर पहुंच गए। किसानों को देखते ही जंगली सुअरों के झुंड ने वहां पहुंचे किसानों के उपर हमला कर दिया। इस हमले में करीब एक दर्जन किसान घायल हो गए। घायल किसानों में रवींद्र कुमार, अमरेंद्र कुमार पंडित, आकाश कुमार, गुड्डू कुमार, अमरेंद्र कुमार, शेखलाल प्रसाद, उमा देवी, झरपोशन प्रसाद, कामेश्वर प्रसाद आदि शामिल हैं। घायल किसानों ने बताया कि बुधवार की सुबह किसान अपनी सब्जी के खेत से घास को निकालने के लिए सोहनी कर रहे थे। इसी बीच जंगली सुअरों ने उनपर हमला किया।

छापेमारी में 21 पुड़िया स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार संवाद सूत्र, कुचायकोट (गोपालगंज) : कुचायकोट थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के माधोमठ गांव के समीप गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 21 पुड़िया स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक ने पुलिस के समक्ष यह स्वीकार किया कि वह कुचायकोट प्रखंड के आधा दर्जन से अधिक बाजारों के साथ ही गोपालगंज में भी स्मैक की सप्लाई करता था। पूछताछ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

कुचायकोट थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक ड्रग्स का धंधेबाज माधोमठ गांव के पास ड्रग्स बेचने की कोशिश कर रहा है। सूचना के बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच युवक को हिरासत ले किया। बाद जब युवक की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से पुलिस ने 21 पुड़िया स्मैक बरामद किया। गिरफ्तार धंधेबाज नगर थाना क्षेत्र के चैनपट्टी गांव का निवासी हरकेश कुमार साह बताया जाता है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक से पूछताछ के दौरान इस नेटवर्क से जुड़े कुछ अन्य लोगों के बारे में भी पुलिस को जानकारी मिली। धंधे में शामिल अन्य आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

chat bot
आपका साथी