नहर में नहाने के दौरान करंट से युवक की मौत

नगर थाना क्षेत्र के तुरकाहां स्थित गंडक नदी में नहाने के लिए गया युवक करंट की चपेट में आ गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Jul 2020 04:39 PM (IST) Updated:Sun, 05 Jul 2020 04:39 PM (IST)
नहर में नहाने के दौरान 
करंट से युवक की मौत
नहर में नहाने के दौरान करंट से युवक की मौत

गोपालगंज। नगर थाना क्षेत्र के तुरकाहां स्थित गंडक नदी में नहाने के लिए गया युवक करंट की चपेट में आ गया। इस घटना में युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची नगर थाने की पुलिस ने मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया। इस घटना के बाद मृत युवक के स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

बताया जाता है कि तुरकाहा पोखरा टोला गांव निवासी इनल मांझी का पुत्र सचिन कुमार अपने दोस्तों के साथ रविवार की दोपहर तुरकाहा स्थित गंडक नहर में नहाने के लिए गया था। इसी बीच नहर में नहाने के दौरान वह पुल से जैसे ही नहर में छलांग लगाया, उसके साथ ही अचानक बिजली का एक तार टूटकर गंडक नहर में गिर गया। जिससे नहर के पानी में करंट आ गया। करंट की चपेट में आने से सचिन कुमार की मौत हो गई। इस दौरान सचिन का शव पानी में बह गया। जिसके बाद आसपास के लोगों ने इस बात की जानकारी सीओ विजय कुमार सिंह को दी। जिसके बाद सीओ विजय कुमार सिंह ने विद्युत आपूर्ति को बंद कराने के बाद युवक के शव को नहर से स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकलवाया। जिसके बाद मौके पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया।

chat bot
आपका साथी