स्वास्थ्य केंद्र के समीप जलजमाव को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

पंचदेवरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने सड़क पर कई दिनों से जलजमाव होने से परेशान ग्रामीणों ने रविवार को जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 04:27 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 10:58 PM (IST)
स्वास्थ्य केंद्र के समीप जलजमाव को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
स्वास्थ्य केंद्र के समीप जलजमाव को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

गोपालगंज। पंचदेवरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने सड़क पर कई दिनों से जलजमाव होने से परेशान ग्रामीणों ने रविवार को जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया। हंगामे के कारण अफरातफरी की स्थिति बनी रही। प्रदर्शनकारियों ने जनप्रतिनिधियों, स्थानीय प्रशासन व अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन में शामिल ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि यहां इलाज को आने वाले लोगों को अस्पताल गेट के समीप ही जल जमाव की समस्या से जूझने को विवश होना पड़ता है। यहां की स्थिति में सुधार के लिए कई बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद कोई भी प्रयास नहीं हुआ है। ऐसे में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आने जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही हैं। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने शिकायत के बावजूद अस्पताल प्रबंधन की ओर से भी जल जमाव की समस्या से निजात के लिए कोई भी कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन में शामिल लोगों में कुसुम देवी, विद्या सिंह, हरकेश श्रीवास्तव, मुन्नी देवी, आरती देवी, नृपत शर्मा, तारा देवी, शांति देवी, कृष्णावती देवी, आदि शामिल रहे। मौके पर पहुंचे जदयू के प्रखंड अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने लोगों की समस्याओं का तत्काल समाधान कराने का आश्वासन दिया। जिसके बाद उग्र लोगों ने प्रदर्शन समाप्त किया।

chat bot
आपका साथी