कड़ी सुरक्षा के बीच उचकागांव व फुलवरिया प्रखंड में आज होगा मतदान

गोपालगंज छठे चरण में जिले के उचकागांव व फुलवरिया प्रखंड में होने वाले पंचायत चुनाव की त

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Nov 2021 09:15 PM (IST) Updated:Tue, 02 Nov 2021 09:15 PM (IST)
कड़ी सुरक्षा के बीच उचकागांव व फुलवरिया प्रखंड में आज होगा मतदान
कड़ी सुरक्षा के बीच उचकागांव व फुलवरिया प्रखंड में आज होगा मतदान

गोपालगंज : छठे चरण में जिले के उचकागांव व फुलवरिया प्रखंड में होने वाले पंचायत चुनाव की तैयारियां मंगलवार को पूरी कर ली गई। बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह सात बजे से शाम के पांच बजे तक दोनों प्रखंड की 26 पंचायतों में 367 मतदान केंद्रों पर चुनाव कराया जाएगा। मतदान के एक दिन पूर्व दोनों प्रखंड मुख्यालयों में बनाए गए डिस्पैच सेंटर से मतदान कर्मियों को बूथ के लिए रवाना किया गया। प्रशासनिक स्तर पर पंचायत चुनाव को लेकर तमाम मतदान केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध किया गया है। ताकि मतदान के समय किसी भी तरह की अप्रिय घटना नहीं हो सके। दोनों प्रखंड के 26 पंचायतों में विभिन्न पदों के लिए चुनाव मैदान में डटे करीब दो हजार प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा। इस चरण में 2,08,163 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

मंगलवार की सुबह दस बजे दोनों प्रखंड मुख्यालय स्थित डिस्पैच सेंटर पर मतदान कर्मियों को पोलिग पार्टी के साथ मतदान केंद्रों पर रवाना किए जाने की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई। पूरे दिन यह प्रक्रिया चलती रही। इसके साथ ही पेट्रोलिग पार्टी व उनके साथ तैनात किए गए पुलिस पदाधिकारी के साथ सुरक्षा बलों को उनके वाहन के साथ भेजे जाने का कार्य किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डा. नवल किशोर चौधरी और एसपी आनंद कुमार तमाम तैयारियों का जायजा लेते रहे। बुधवार की सुबह सात बजे से शाम के पांच बजे तक मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी। वैसे मतदान केंद्र जहां शाम के पांच बजे भी मतदाता पंक्ति में खड़े मिलेंगे, उन्हें भी मतदान करने का मौका दिया जाएगा। अलावा इसके कोबिड से संक्रमित मरीजों को शाम तीन से चार बजे तक मतदान कराने की व्यवस्था की गई है।

इनसेट

सेक्टर, जोन व सुपर जोन में बांटा गया पूरा प्रखंड

गोपालगंज : शांतिपूर्ण वातावरण में निष्पक्ष तथा भयमुक्त वातावरण में मतदान संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने उचकागांव व फुलवरिया प्रखंड को छह सुपर जोन, 26 जोन तथा 52 सेक्टर में बांटा है। चुनाव को देखते हुए सभी सेक्टर दंडाधिकारी के अलावा जोनल व सुपर जोनल पदाधिकारी के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। बुधवार को पूरी मतदान प्रक्रिया पर प्रेक्षक की भी नजर रहेगी। प्रशासनिक स्तर पर सभी बूथों पर शांतिपूर्ण चुनाव के लिए पर्याप्त संख्या में जवानों को तैनात किया गया है। अलावा इसके प्रत्येक दो बूथ पर गश्ती दल दंडाधिकारी तथा प्रत्येक आठ से दस बूथ पर सेक्टर बनाया गया है।

इनसेट

थावे में रखा जाएगा पोल्ड ईवीएम व वीपीपैट

गोपालगंज : प्रशासनिक स्तर पर शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराने के लिए दोनों प्रखंडों में क्विक रिस्पांस टीम का गठन किया गया है। मतदान समाप्ति के बाद दोनों प्रखंड के पोल्ड ईवीएम तथा बैलेट बाक्स को थावे स्थित शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र में बनाए गए वज्रगृह में सुरक्षित रखा जाएगा। वज्रगृह की सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय व्यवस्था की गई है। छठे चरण के मतों की गणना का कार्य 13 व 14 नवंबर को कराया जाएगा।

इनसेट

वाहनों के परिचालन पर पूर्ण रोक

गोपालगंज : प्रशासनिक स्तर पर मतदान के दिन उचकागांव व फुलवरिया प्रखंड में वाहनों के परिचालन पर पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है। मतदाताओं तक को बूथ पर लाने के लिए वाहनों के इस्तेमाल पर रोक लगाने का निर्देश जारी किया गया है। डीएम डा. नवल किशोर चौधरी ने मतदान के दिन सिर्फ आवश्यक सेवा से जुड़े वाहनों को ही चलाने की अनुमति दिया है। प्रशासनिक स्तर पर बूथ पर मतदाताओं के लिए हर तरह इंतजाम से लेकर अन्य तमाम प्रबंध रहेंगे। मतदान के दिन गर्भवती व दिव्यांग मतदाताओं को विशेष सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

इनसेट

सभी 367 बूथ पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध

गोपालगंज : एसपी आनंद कुमार ने बताया कि मतदान के दौरान सभी 367 बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। अपराधियों, उपद्रवी तत्वों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। अब भी लगातार कार्रवाई जारी है। बूथों पर पर्याप्त संख्या में जवान तैनात रहेंगे। अलावा इसके गश्ती दल, सेक्टर, जोन व सुपर जोन में भी शामिल जवान व अधिकारी लगातार गश्ती करेंगे। वोटरों को धमकाने वालों की खैर नहीं होगी। एसपी ने बताया कि लोग निर्भिक होकर मतदान करें। किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर प्रशासन तत्काल एक्शन लेगा।

chat bot
आपका साथी