चार प्रखंडों में तीसरे चरण के चुनाव को लेकर मतदान आज

गोपालगंज तीसरे चरण के पैक्स चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई है। शुक्रवार को तीसरे चरण में गोपालगंज मांझा फुलवरिया तथा सिधवलिया प्रखंड में बनाए गए 176 मतदान केंद्रों पर एक लाख पांच हजार 955 मतदाता मतदान करेंगे।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 12:22 AM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 06:09 AM (IST)
चार प्रखंडों में तीसरे चरण के चुनाव को लेकर मतदान आज
चार प्रखंडों में तीसरे चरण के चुनाव को लेकर मतदान आज

गोपालगंज : तीसरे चरण के पैक्स चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां पूरी कर ली गई है। शुक्रवार को तीसरे चरण में गोपालगंज, मांझा, फुलवरिया तथा सिधवलिया प्रखंड में बनाए गए 176 मतदान केंद्रों पर एक लाख पांच हजार 955 मतदाता मतदान करेंगे। चुनाव के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर कड़ी चौकसी रहेगी। प्रत्येक बूथ पर पर्याप्त संख्या में बिहार पुलिस व होमगार्ड के जवानों को तैनात किया गया है। गुरुवार को मतपेटी तथा मतदान के दौरान काम आने वाली सामग्रियों के साथ मतदान कर्मी मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो गए।

जिले में पांच चरण में होने वाले पैक्स चुनाव के तीसरे चरण में शुक्रवार को गोपालगंज, मांझा,फुलवरिया तथा सिधवलिया प्रखंड में मतदान कराया जाएगा। पैक्स चुनाव को लेकर इन चारों प्रखंड में कुल 179 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। शुक्रवार की सुबह के सात बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक बैलेट पेपर व बैलेट बॉक्स से मतदान कराया जाएगा। मतदान की समाप्ति के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच मतपेटिकाओं को चारों प्रखंड में बनाए गए मतगणना केंद्रों पर लाया जाएगा। इसके बाद प्रत्याशी व उनके गणना अभिकर्ता की मौजूदगी में मतों की गणना का कार्य संपन्न कराया जाएगा। पैक्स चुनाव को देखते हुए मतदान कर्मियों ने संबंधित प्रखंड मुख्यालय में गुरुवार की सुबह योगदान किया। दोपहर बाद मतदान कर्मियों को मतदान केंद्र पर भेजे जाने की कार्रवाई प्रारंभ की गई। पैक्स चुनाव को देखते हुए जिलाधिकारी अरशद अजीज तथा एसपी मनोज कुमार तिवारी ने पैक्स चुनाव को लेकर सभी संबंधित इलाकों में अतिरिक्त चौकसी बरतने का निर्देश दिया है। ताकि चुनाव के दौरान कहीं भी गड़बड़ी नहीं हो।

इनसेट

तैनात किए गए सेक्टर व जोनल पदाधिकारी

गोपालगंज : पैक्स चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए गोपालगंज, मांझा, फुलवरिया तथा सिधवलिया प्रखंड में सेक्टर व जोनल पदाधिकारियों के साथ ही एसआइ व एएसआइ स्तर के पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही मतदान स्थल के आसपास निषेधाज्ञा लागू कर दिया गया है।

इनसेट

रात तक घोषित कर दिए जाएंगे सभी चुनाव परिणाम

गोपालगंज : तीसरे चरण में शुक्रवार को पैक्स चुनाव का मतदान समाप्त होने के बाद शाम से मतों की गणना का कार्य प्रारंभ हो जाएगा तथा रात तक सभी पदों के चुनाव परिणाम आ जाने की संभावना है। मतों की गणना को देखते हुए गणनास्थल पर भी सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं। मतगणना केंद्र के अंदर प्रत्याशी, उनके अभिकर्ता व गणना कार्य में लगे कर्मियों के अलावा अन्य लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

इनसेट

कहां कितने मतदाता डाल सकेंगे वोट

प्रखंड का नाम मतदाताओं की संख्या

गोपालगंज 30285

मांझा 26590

फुलवरिया 22197

सिधवलिया 26883

chat bot
आपका साथी