गोपालगंज में अधिकारियों के समझाने पर वैक्सीन लगवाने को माने ग्रामीण

पांडेय परसा व घासी चक के ग्रामीणों ने वैक्सीन लगवाने से कर दिया था मना घर-घर घूमकर सभी को समझाया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Jun 2021 10:09 PM (IST) Updated:Thu, 03 Jun 2021 10:09 PM (IST)
गोपालगंज में अधिकारियों के समझाने पर वैक्सीन लगवाने को माने ग्रामीण
गोपालगंज में अधिकारियों के समझाने पर वैक्सीन लगवाने को माने ग्रामीण

संवाद सूत्र, फुलवरिया (गोपालगंज) : कोविड वैक्सीन को लेकर गांवों में फैलाई गई अफवाह वैक्सीनेशन की राह में रोड़ा बन गया है। वैक्सीन को लेकर तरह-तरह के फैलाए गए अफवाह के कारण ग्रामीण वैक्सीन लगवाने में आनाकानी कर रहे हैं। ताजा मामला फुलवरिया प्रखंड की फुलवरिया पंचायत का है। इस पंचायत के पांडेय परसा तथा घासी चक टीकाकरण केंद्र पर स्थानीय ग्रामीणों ने वैक्सीन को लेकर फैलाई गई भ्रांतियों के कारण वैक्सीन लगवाने नहीं आ रहे थे। स्वास्थ्य कर्मियों के घर-घर जाकर समझाने पर भी ग्रामीणों ने वैक्सीन लगवाने से मना कर दिया था। इस दोनों टीकाकरण केंद्र पर बार-बार समझाने पर भी एक भी ग्रामीण वैक्सीन लगवाने के लिए नहीं आ रहे थे। जिसे देखते हुए दोनों टीकाकरण केंद्र पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों ने इसकी जानकारी पदाधिकारियों को दिया। ग्रामीणों के वैक्सीन लगवाने से मना करने की जानकारी होने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अजीत कुमार, न चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर राजीव रंजन, थाना अध्यक्ष अशोक कुमार, ओपी अध्यक्ष नागेंद्र साहनी सहित कई पदाधिकारी पांडेय परसा तथा घासी चक गांव पहुंचे। पदाधिकारियों ने ग्रामीणों के घर जाकर उनके मन में कोविड वैक्सीन को लेकर फैलाई भ्रांतियों को दूर किया। पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा किया कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन लगवाना जरूरी है। वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उन्होंने ग्रामीणों को बताया कि उन लोगों ने भी वैक्सीन लगवाई है। पदाधिकारियों के समझाने पर ग्रामीणों के मन में फैली भ्रांतियां दूर हो गई। ग्रामीण कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए मान गए। इसके साथ ही इन दोनों टीकाकरण केंद्र पर कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए ग्रामीण पहुंचने लगे। पांडेय परसा व घासी चक के ग्रामीणों ने वैक्सीन लगवाने से कर दिया था मना, घर-घर घूमकर सभी को समझाया।

chat bot
आपका साथी