पंचदेवरी में पुलिया से टकराई अनियंत्रित बाइक, युवक की मौत

संवाद सूत्र पंचदेवरी(गोपालगंज) पंचेदवरी प्रखंड के बरवां तथा मझलिया गांव के बीच एक अनियंत्रित

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Nov 2021 11:22 PM (IST) Updated:Fri, 12 Nov 2021 11:22 PM (IST)
पंचदेवरी में पुलिया से टकराई अनियंत्रित बाइक, युवक की मौत
पंचदेवरी में पुलिया से टकराई अनियंत्रित बाइक, युवक की मौत

संवाद सूत्र, पंचदेवरी(गोपालगंज) : पंचेदवरी प्रखंड के बरवां तथा मझलिया गांव के बीच एक अनियंत्रित बाइक एक पुलिया से टकरा गई। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को आसपास के लोगों ने इलाज के स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां युवक की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से मझवलिया गांव का माहौल गमगीन हो गया है।

बताया जाता है कि मझवलिया गांव निवासी चंद्रबली गोड़ के पुत्र 38 वर्षीय मुन्ना गोड़ सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के समउर में बाजार करने गए थे। सामान खरीदने के बाद ये बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच बरवां तथा मझवलिया के बीच बाइक अनियंत्रित होकर एक पुलिया से टकरा गई। इस हादसे में मुन्ना गोड़ गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग इन्हें स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां इनकी हालत गंभीर देख चिकित्सक ने इन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान मुन्ना गोड़ की मौत हो गई। युवक की मौत से मझवलिया गांव का माहौल गमगीन हो गया है। युवक के पिता चंद्रबली, पत्नी बिदा देवी, बेटी नेहा कुमारी, गुड़िया, गुड्डी, रोशन का रो रो कर बुरा हाल है। स्वजनों की चीत्कार से उन्हें ढांढस बांधने पहुंचे ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं।

गड्ढे में बाइक पलटने से युवक घायल

भोरे : भोरे-कटेया पथ पर भोरे बाजार के समीप एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गड्ढे में पलट गई, जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे में घायल कटेया नगर निवासी उपेंद्र राम को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया है।

chat bot
आपका साथी