खिड़की खोलने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, दस लोग घायल

गोपालगंज। बरौली नगर के वार्ड नंबर छह में एक निर्माणाधीन मकान में खिड़की खोलने के विवाद

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Nov 2021 05:24 PM (IST) Updated:Sat, 13 Nov 2021 05:24 PM (IST)
खिड़की खोलने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, दस लोग घायल
खिड़की खोलने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, दस लोग घायल

गोपालगंज। बरौली नगर के वार्ड नंबर छह में एक निर्माणाधीन मकान में खिड़की खोलने के विवाद को लेकर दो पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान लाठी डंडा से हमला कर दस लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इस घटना के बाद आसपास के लोग सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लग गए, जहां घायलों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में दो घायलों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। बताया जाता है कि बरौली नगर के वार्ड संख्या छह निवासी अमरेंद्र सिंह तथा इनके पड़ोसी प्रमोद सिंह के बीच जमीन संबंधित विवाद चल रहा है। अमरेंद्र सिंह मकान बनवा रहे हैं। शनिवार को अमरेंद्र सिंह अपने नवनिर्मित मकान में खिड़की खोलवा रहे थे, जिसे देखकर प्रमोद सिंह के घर के लोग वहां पहुंच कर खिड़की खोलने का विरोध करने लगे। इससे विवाद बढ़ गया, देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान लाठी डंडा से हमला कर एक पक्ष के अमरेंद्र सिंह व अमित कुमार तथा दूसरे पक्ष की शीला देवी, सुमित कुमार, अरविद सिंह, हिमांशु सिंह, मनोज सिंह, शोभा देवी सहित दस लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। घायलों की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में घायल शीला देवी तथा मनोज सिंह की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने इन्हें मेडिकल कालेज गोरखपुर रेफर कर दिया। इस घटना को लेकर घायलों का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

chat bot
आपका साथी