दो पिस्तौल व सात कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

जागरण संवाददाता गोपालगंज मांझागढ़ थाना क्षेत्र के भोजपुरवा गांव में पुलिस टीम ने छापेमारी

By JagranEdited By: Publish:Wed, 06 Oct 2021 11:44 PM (IST) Updated:Wed, 06 Oct 2021 11:44 PM (IST)
दो पिस्तौल व सात कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार
दो पिस्तौल व सात कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, गोपालगंज : मांझागढ़ थाना क्षेत्र के भोजपुरवा गांव में पुलिस टीम ने छापेमारी कर दो पिस्तौल तथा सात जिदा कारतूस के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए बदमाशों के पास से पुलिस ने एक बाइक भी बरामद किया है। दोनों आरोपितों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने बुधवार को उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

पिस्तौल के साथ दो बदमाशों की गिरफ्तारी के बाद बुधवार को एसडीपीओ कार्यालय में सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि पंचायत चुनाव को शांति पूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार के निर्देश पर पुलिस बदमाशों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। इसी बीच मंगलवार की रात सूचना मिली कि मांझागढ़ थाना क्षेत्र के भोजपुरवा गांव में बदमाश किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने वाले हैं। इस सूचना के आधार पर मांझागढ़ थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने पुलिस टीम के साथ भोजपुरवा गांव में छापेमारी कर दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए बदमाशों के पास से दो पिस्तौल, सात जिदा कारतूस तथा एक बाइक बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपित भोजपुरवा गांव निवासी राहुल सिंह तथा शक्ति सिंह है। छापेमारी टीम में नगर थाना के एएसआइ राजेश राय भी शामिल रहे।

आरोपितों पर दर्ज हैं हत्या व लूटपाट करने के मामले

मांझागढ़ थाना क्षेत्र के भोजपुरवा गांव से गिरफ्तार राहुल सिंह तथा शक्ति सिंह पर पूर्व से कई मामले दर्ज हैं। सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि शक्ति सिंह पर मांझागढ़ तथा नगर थाना में हत्या सहित कई मामले दर्ज हैं। वहीं राहुल सिंह पर सिवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र में लूटपाट करने का मामला दर्ज है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपित से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर इनके गिरोह में शामिल अन्य बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस छापेमारी अभियान चला रही है।

chat bot
आपका साथी