चोरी की बाइक बेचने आए वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

गोपालगंज। बरौली थाना क्षेत्र के बढ़ेया मोड़ पर चोरी की बाइक बेचने पहुंचे वाहन चोर गिरोह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Aug 2021 06:11 PM (IST) Updated:Fri, 27 Aug 2021 06:11 PM (IST)
चोरी की बाइक बेचने आए वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार
चोरी की बाइक बेचने आए वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

गोपालगंज। बरौली थाना क्षेत्र के बढ़ेया मोड़ पर चोरी की बाइक बेचने पहुंचे वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने बढ़ेया मोड़ पर छापेमारी कर वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की एक बाइक बरामद की। गिरफ्तार आरोपित सिधवलिया तथा महम्मदपुर थाना क्षेत्र में सक्रिय थे। ये वहां से बाइक चुराकर बरौली में लाकर बेचते थे। दोनों आरोपितों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उन्हें शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

बताया जाता है कि बरौली थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार को सूचना मिली कि वाहन चोर गिरोह के सदस्य चोरी की बाइक बचने के लिए बढ़ेया मोड़ पर पहुंचे हैं। इस सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष ने दल बल के साथ बढ़ेया मोड़ पर छापेमारी की। पुलिस को छापेमारी करने आते देख दो युवक एक बाइक पर सवार होकर भागने लगे। पुलिस ने कुछ दूर पीछा करने के बाद उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ करने पर दोनों युवकों ने बताया कि वे लोग चोरी की बाइक बेचने आए थे। पुलिस ने दोनों युवको गिरफ्तार कर एक अपाची बाइक जब्त कर ली। गिरफ्तार आरोपित महम्मदपुर थाना क्षेत्र के झझवा गांव निवासी सोनू कुमार तथा सिधवलिया थाना क्षेत्र के बली छापर गांव निवासी नितेश कुमार बताए जाते हैं। थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपित सिधवलिया तथा महम्मदपुर थाना क्षेत्र में बाइक चुराकर उसे बरौली में लाकर बेचते थे। पूछताछ के दौरान इन्होंने अपने गिरोह में शामिल सदस्यों के बारे में जानकारी दी है। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस वाहन चोर गिरोह के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी अभियान चला रही है। पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार वाहन चोर गिरोह के सदस्यों से पुलिस ने पूछताछ करने के बाद मांझा व बरौली के विभिन्न जगहों पर छापेमारी की। हालांकि इस दौरान पुलिस को देखकर गिरोह के अन्य सदस्य फरार हो गए। जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपितों से पूछताछ करने के बाद उन्हें शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

chat bot
आपका साथी