गोपालगंज में गर्म हवा से बढ़ी परेशानी, 41 पर रहा तापमान

दिन के 10 बजे ही धूप में निकलना हुआ मुश्किल न्यूनतम पारा भी एक डिग्री चढ़ा बढ़ी आबादी की परेशानी।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 09:30 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 09:39 PM (IST)
गोपालगंज में गर्म हवा से बढ़ी परेशानी, 41 पर रहा तापमान
गोपालगंज में गर्म हवा से बढ़ी परेशानी, 41 पर रहा तापमान

जागरण संवाददाता, गोपालगंज : गर्मी के इस मौसम में तेज व गर्म हवा के थपेड़ों के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। बढ़ते तापमान का आलम यह है कि गुरुवार को जिले का अधिकतम तापमान 41 डिग्री के आसपास बना रहा। बुधवार की अपेक्षा गुरुवार को तापमान में थोड़ी कमी आयी, लेकिन गर्म हवा का प्रकोप बढ़ गया। इस अवधि में न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई और यह एक डिग्री चढ़ा। दिनोंदिन बढ़ते गर्मी के प्रकोप के कारण आम लोगों की परेशानी भी बढ़ती जा रही है। मौसम के बदलते मिजाज का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ने लगा है। सदर अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में अचानक तेज पेट दर्द, दस्त और उल्टी से परेशान मरीजों की संख्या बढ़ गई है।

वैसे अप्रैल माह के प्रारंभ से ही जिले का तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। लेकिन पिछले चार-पांच दिनों से तापमान में बढ़ोत्तरी व तेज पछिया हवा चलने के कारण मनुष्य के साथ जानवर भी परेशान हो गए हैं। गर्मी का आलम यह कि दिन के दस बजे के बाद घरों से बाहर निकलना आम लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। तेज गर्मी के कारण डायरिया व उल्टी दस्त से पीड़ित लोगों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। ऐसे में चिकित्सक लोगों को इस मौसम में अभी से सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं। डॉ. सुनील कुमार रंजन ने बताया कि गर्मी से बचाव के लिए लोगों को अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए।

इनसेट

इनसेट

पिछले सात दिनों में जिले का तापमान

दिनांक अधिकतम न्यूनतम

09 अप्रैल 39 डिग्री 21 डिग्री

10 अप्रैल 38 डिग्री 21 डिग्री

11 अप्रैल 39 डिग्री 22 डिग्री

12 अप्रैल 40 डिग्री 22 डिग्री

13 अप्रैल 40 डिग्री 23 डिग्री

14 अप्रैल 42 डिग्री 23 डिग्री

15 अप्रैल 40 डिग्री 24 डिग्री

chat bot
आपका साथी