थावे मंदिर पहुंचे पर्यटन मंत्री, विकास कार्य का जाना हाल

गोपालगंज सूबे के पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद ने रविवार को ऐतिहासिक थावे मंदिर पहुंचकर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Jul 2021 11:17 PM (IST) Updated:Sun, 11 Jul 2021 11:17 PM (IST)
थावे मंदिर पहुंचे पर्यटन मंत्री, विकास कार्य का जाना हाल
थावे मंदिर पहुंचे पर्यटन मंत्री, विकास कार्य का जाना हाल

गोपालगंज : सूबे के पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद ने रविवार को ऐतिहासिक थावे मंदिर पहुंचकर मंदिर के विकास की दिशा में चल रहे कार्यों का जायजा लिया। इस बीच उन्होंने मंदिर परिसर में बन रहे माता के चौका तथा तालाब का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने एसडीओ सदर उपेंद्र कुमार पाल से मंदिर के प्रस्तावित विकास कार्य के बारे में जानकारी प्राप्त की।

रविवार को मंदिर पहुंचने के बाद पर्यटन मंत्री ने माता की पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने पूरे मंदिर परिसर का खुद जायजा लिया। एसडीओ सदर उपेंद्र कुमार पाल ने मंत्री को नक्शा के माध्यम से किए जाने वाले विकास कार्य के बारे में बताया। निरीक्षण के बाद पर्यटन मंत्री ने कहा कि मंदिर के विकास कार्य में प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी जरूरी है। उन्होंने एसडीओ को निरीक्षण के क्रम में कई बिदुओं पर दिशानिर्देश भी जारी किया। इसके पूर्व मंदिर परिसर में पहुंचने के बाद विधान पार्षद आदित्य नारायण पाण्डेय ने पर्यटन मंत्री का स्वागत किया। बाद में उन्होंने मंत्री को मंदिर के विकास को लेकर छह सूत्री ज्ञापन सौंपा। इसमें थावे भवानी मंदिर के चौराहे का सौंदर्यीकरण, थावे चौराहा से मंदिर तक जाने वाले मार्ग पर भव्य गेट बनाया जाए, थावे चौराहा से मंदिर व मंदिर से रहसू मंदिर तक जाने वाले मार्ग के दोनों तरफ लाइटिग एवम मार्ग के ऊपर शेड का निर्माण, भक्तों के ठहरने के लिए अतिथि गृह का निर्माण, पूरे मेला क्षेत्र में सीसी कैमरा व थावे जंगल के साफ सफाई एवम रोशनी की व्यवस्था की मांग शामिल है। इस मौके पर बीडीओ मनीष कुमार सिंह, सीओ गंगेश झा, थानाध्यक्ष किरण शंकर, भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद सिंह, रविप्रकाश मणि त्रिपाठी, संदीप कुमार गिरी उर्फ मंटू गिरी,ओमप्रकाश राय उर्फ भट्टू, मनीष गुप्ता, लालबाबू प्रसाद, उपेन्द्र प्रसाद, जनक बारी तथा दीपक कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी