टीकाकरण को लेकर चलाया जाएगा आज विशेष महाअभियान

गोपालगंज। जिले में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण का कार्य तेजी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 30 Aug 2021 11:13 PM (IST) Updated:Mon, 30 Aug 2021 11:13 PM (IST)
टीकाकरण को लेकर चलाया जाएगा आज विशेष महाअभियान
टीकाकरण को लेकर चलाया जाएगा आज विशेष महाअभियान

गोपालगंज। जिले में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इस अभियान के तहत मंगलवार को पूरे जिले में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस विशेष महाअभियान के दौरान अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। इस अभियान को लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह ने पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया है। इसके तहत लाभार्थियों की संख्या का आकलन करते हुये पर्याप्त संख्या में सत्रों का आयोजन किया जाएगा और प्रत्येक सत्र में कम-से-कम 150 लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। विभाग ने इस कार्य के लिए केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में एएनएम व जीएनएम की तैनाती का निर्देश दिया है।

सिविल सर्जन डा. योगेंद्र महतो ने बताया कि विभाग ने इस विशेष अभियान में चलाए जाने वाले सत्रों की निगरानी करने का निर्देश दिया है। इसके लिये प्रति 3 सत्र पर एक पर्यवेक्षक तथा 10 सत्र स्थलों पर एक सेक्टर पदाधिकारी को तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि इस महाअभियान के के दौरान इस बात का निर्देश दिया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में द्वितीय खुराक के लिए ड्यू लाभार्थियों को प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण किया जाए। इस अभियान को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार प्रारंभ कर दिया गया है। सीएस ने बताया कि महाअभियान को लेकर सत्र का आयोजन सुबह सात बजे से प्रारंभ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभी आच्छादित लाभार्थियों का कोविन पोर्टल पर वैरिफायर के स्तर पर संध्या छह बजे तक प्रविष्ट कराना सुनिश्चित किया जायेगा। प्रत्येक टीकाकरण सत्र पर पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन, सिरिज एवं अन्य लाजिस्टिक्स की उपलब्धता सुनिश्चित की जायेगी। केंद्रों पर तैनात किए जाएंगे सुरक्षा बल

सीएस ने बताया कि इस महाअभियान दौरान टीकाकरण सत्र स्थलों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके लिए स्थानीय थानों को आवश्यक निदेश निर्गत किया गया है। उन्होंने बताया कि अभियान के सफल संचालन के लिए जिला एवं प्रखंड स्तर पर सभी जीविका, ग्रामीण विकास विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायतीराज विभाग के साथ-साथ सहयोगी संस्थाओं डब्ल्यू.एच.ओ. यूनिसूफ, केयर, पिरामल, जे.एस.आई. आदि का सहयोग प्राप्त किया जाएगा। इसके साथ ही टीकाकरण के दौरान वैक्सीन का अपव्यय न हो, इस पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी