दहेज के लिए शादी के तीन माह बाद महिला को घर से निकाला

दहेज में नकदी की मांग पूरी नहीं होने पर शादी के महज तीन माह बाद गुड़िया देवी को उसके ससुराल के लोगों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 05:40 PM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 05:40 PM (IST)
दहेज के लिए शादी के तीन माह 
बाद महिला को घर से निकाला
दहेज के लिए शादी के तीन माह बाद महिला को घर से निकाला

गोपालगंज। दहेज में नकदी की मांग पूरी नहीं होने पर शादी के महज तीन माह बाद गुड़िया देवी को उसके ससुराल के लोगों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। ससुराल से बेघर होने के बाद अपने मायके पहुंची पीड़ित महिला के बयान पर घटना की थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

मीरगंज थाना क्षेत्र के बढ़ेया गांव के भरत सिंह उर्फ भरत प्रसाद की पुत्री गुड़िया देवी की शादी गत दो मार्च को फुलवरिया थाना क्षेत्र के छतु बथुआ गांव के अनंत कुमार राय उर्फ मंटू राय के साथ हुई। शादी के बाद मायके से विदा होकर ये अपने ससुराल पहुंची। ससुराल जाने के बाद गुड़िया देवी को करीब 15 दिनों तक ठीक से रखा गया। बाद में इनका पति इनको साथ लेकर पूरे परिवार के साथ दिल्ली चला गया। दिल्ली जाने के बाद गुड़िया देवी को दहेज में एक लाख रुपये नकदी की मांग के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। इसी बीच जून माह के प्रथम सप्ताह में इननके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। लॉकडाउन समाप्त होने के बाद दिल्ली से किसी तरह अपने मायके पहुंची गुड़िया देवी ने इस घटना की प्राथमिकी मीरगंज थाने में दर्ज कराई। दर्ज प्राथमिकी में अनंत कुमार राय उर्फ मंटू राय के अलावा शंभू राय व जगदंबिका राय सहित चार लोगों को नामजद आरोपित बनाया गया है।

chat bot
आपका साथी