गोपालगंज के अंचल कार्यालय में पंजियों को दुरुस्त करने का काम शुरू

जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने पंजियों के संधारण में लगातार मिल रही अनियमितता के बाद अंचल अधिकारियों को राजस्व कर्मचारियों के माध्यम से 24 घंटे के अंदर सभी पंजियों को संधारित करने का दिशा निर्देश जारी किया है। डीएम के निर्देश के बाद गुरुवार को उचकागांव प्रखंड मुख्यालय स्थित स्वरोजगारी भवन में शिविर लगाकर अंचल कार्यालय के पंजियों के संधारण काम शुरू किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 09:30 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 09:30 PM (IST)
गोपालगंज के अंचल कार्यालय में पंजियों को दुरुस्त करने का काम शुरू
गोपालगंज के अंचल कार्यालय में पंजियों को दुरुस्त करने का काम शुरू

संवाद सूत्र, उचकागांव(गोपालगंज) : जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने पंजियों के संधारण में लगातार मिल रही अनियमितता के बाद अंचल अधिकारियों को राजस्व कर्मचारियों के माध्यम से 24 घंटे के अंदर सभी पंजियों को संधारित करने का दिशा निर्देश जारी किया है। डीएम के निर्देश के बाद गुरुवार को उचकागांव प्रखंड मुख्यालय स्थित स्वरोजगारी भवन में शिविर लगाकर अंचल कार्यालय के पंजियों के संधारण काम शुरू किया गया। इस दौरान सीओ रवीश कुमार जायजा लेते रहे। सीओ ने बताया कि डीएम के निर्देश के बाद प्रखंड मुख्यालय स्थित स्वरोजगारी भवन के सभागार में शिविर लगाकर बैरिया दुर्ग, छोटका सांखे, हरपुर, परसौनी खास, नवादा परसौनी, दहीभाता, महैचा, बलेसरा, त्रिलोकपुर , जमसड़, उचकागांव सहित सभी पंचायतों के राजस्व कर्मचारियों के माध्यम से एक साथ पंजी संधारण करने का काम शुरू किया गया है। पंचायतों में तैनात राजस्व कर्मचारियों ने मांग पंजी खतियान, मांग पंजी, दाखिल खारिज पंजी, ग्राम नोटबुक, गैर मजरूआ आम या खास पंजी, नक्शा पंजी, सैरात पंजी, हदबंदी, बंदोबस्ती, भूदान , महादलित पंजी सहित 31 पंजियों का संधारण किया। शिविर में राजस्व कर्मचारी सह प्रभारी सीआइ सुमंत कुमार, नंदलाल पांडेय, अरविद सिंह, विनोद श्रीवास्तव सहित सभी राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे।

भैरोपट्टी में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में पथराव, आठ लोग घायल जागरण संवाददाता, गोपालगंज : मीरगंज थाना क्षेत्र के भैरोपट्टी गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान पथराव कर आठ लोगों को घायल कर दिया गया।। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी घायलों की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि भैरोपट्टी गांव निवासी उमेश सिंह तथा विजय सिंह के बीच जमीन संबंधित विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर गुरुवार की शाम दोनों पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान एक दूसरे पर जमकर पथराव किया गया। मारपीट तथा पथराव में एक पक्ष के उमेश सिंह, संगीता देवी व दिनेश्वर सिंह तथा दूसरे पक्ष के विजय सिंह, धनदेया देवी, पूनम देवी व मालती देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घायलों का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

chat bot
आपका साथी