रोक के बाद सुना पड़ा ऐतिहासिक गोपालगंज का थावे दुर्गा मंदिर परिसर

कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ने के बाद सरकार के निर्देश के बाद ऐतहासिक थावे दुर्गा मंदिर में आम लोगों के प्रवेश पर रोक के बाद रविवार को मंदिर परिसर सुनसान पड़ा रहा। इस बीच इस आदेश की गैरजानकारी में मंदिर पहुंचे लोग मुख्य गेट बंद देखकर बैरंग ही लौटने को विवश हुए। कई लोगों ने मंदिर के मुख्य गेट से ही माता की पूजा अर्चना की और घर लौट गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Apr 2021 08:51 PM (IST) Updated:Sun, 11 Apr 2021 08:51 PM (IST)
रोक के बाद सुना पड़ा ऐतिहासिक गोपालगंज का थावे दुर्गा मंदिर परिसर
रोक के बाद सुना पड़ा ऐतिहासिक गोपालगंज का थावे दुर्गा मंदिर परिसर

संवाद सूत्र, थावे (गोपालगंज) : कोरोना संक्रमण की रफ्तार तेजी से बढ़ने के बाद सरकार के निर्देश के बाद ऐतहासिक थावे दुर्गा मंदिर में आम लोगों के प्रवेश पर रोक के बाद रविवार को मंदिर परिसर सुनसान पड़ा रहा। इस बीच इस आदेश की गैरजानकारी में मंदिर पहुंचे लोग मुख्य गेट बंद देखकर बैरंग ही लौटने को विवश हुए। कई लोगों ने मंदिर के मुख्य गेट से ही माता की पूजा अर्चना की और घर लौट गए।

रविवार की सुबह मंदिर परिसर में कुछ श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए पहुंचे, लेकिन मंदिर के बंद रहने के कारण यहां आने वाले लोगों ने मंदिर कैंपस तथा मंदिर के गेट से ही मां की पूजा अर्चना की। मंदिर के पुजारियों ने बताया कि सरकार के निर्देश के बाद 30 अप्रैल तक मंदिर में आम लोगों के प्रवेश व पूला अर्चना पर रोक लगा दी गई है। रविवार को सुबह मां की पूजा अर्चना व आरती के वक्त मंदिर के तीन पुजारी ही अंदर गए। पूजा अर्चना के बाद मंदिर के गेट को बंद कर दिया गया। एसडीओ सदर उपेंद्र कुमार पाल ने बताया कि मंदिर में 30 अप्रैल तक सिर्फ पुजारियों को ही पूजा अर्चना व आरती की अनुमति दी गई है। इस बीच किसी भी व्यक्ति को मंदिर के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी। चैत्र नवरात्र के दौरान भी इस व्यवस्था को लागू रखा जाएगा। संक्रमण बढ़ने के बाद भोरे में बनाए गए तीन क्वारंटाइन सेंटर संवाद सूत्र, भोरे (गोपालगंज) : कोरोना के बढ़ते स्ट्रेन को देखते हुये सरकार के निर्देश के बाद भोरे में भी तीन क्वारंटीन सेंटर बनाये गये हैं। प्रखंड मुख्यालय में बनाए गए तीनों क्वारंटाइन सेंटर पर बाहर से घर लौटने वाले लोगों को रखा जाएगा। क्वारंटाइन सेंटर पर इनके रखे जाने के कारण उनके परिवार के लोगों को संक्रमण से बचाया जा सकेगा। सीओ जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय में बीपीएस कॉलेज भोरे, गांधी स्मारक हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज और राजकीय मध्य विद्यालय भोरे को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। इन क्वारंटाइन सेंटर पर तमाम बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। सीओ ने बताया कि रविवार को भोरे में तीन और लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके साथ ही प्रखंड में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 30 हो गयी है। जिन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है, उनमें धर्मपुरा गांव की दो लड़कियां और विजयीपुर प्रखंड के बरैठा गांव का एक युवक शामिल हैं। इनमें से किसी की कोई ट्रैवेल हिस्ट्री नहीं है। सभी पॉजिटिव लोगों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।

chat bot
आपका साथी