गोपालगंज में तापमान दो डिग्री चढ़ा, गर्मी से लोग बेहाल

गर्मी का प्रकोप रविवार को लगातार दूसरे दिन जारी रहा। रविवार की दोपहर दिन का पारा बढ़कर 41 डिग्री पर पहुंच गया। इस बीच दोपहर में सड़कों पर काफी कम संख्या में लोग दिखे।दिन प्रतिदिन बढ़ रही गर्मी से हर तबके के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान भी बढ़ने से बेचैनी बढ़ने लगी है। मौसम के मिजाज का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ने लगा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 08:59 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 08:59 PM (IST)
गोपालगंज में तापमान दो डिग्री चढ़ा, गर्मी से लोग बेहाल
गोपालगंज में तापमान दो डिग्री चढ़ा, गर्मी से लोग बेहाल

जागरण संवाददाता, गोपालगंज : गर्मी का प्रकोप रविवार को लगातार दूसरे दिन जारी रहा। रविवार की दोपहर दिन का पारा बढ़कर 41 डिग्री पर पहुंच गया। इस बीच दोपहर में सड़कों पर काफी कम संख्या में लोग दिखे।दिन प्रतिदिन बढ़ रही गर्मी से हर तबके के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सोमवार को अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान भी बढ़ने से बेचैनी बढ़ने लगी है। मौसम के मिजाज का असर स्वास्थ्य पर भी पड़ने लगा है।

रविवार को को दिन के 11 बजे के बाद गर्मी का आलम यह रहा कि लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। इस बीच दिन के 10 बजे ही तापमान बढ़कर 39 डिग्री तक पहुंच गया। चार घंटे बाद दोपहर दो बजे यह मई माह के अपने अधिकतम 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस बीच न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री चढ़कर रविवार को 27 डिग्री पर रहा। यह सामान्य से कुछ अधिक है। न्यूनतम तापमान लगातार बढ़ने से रात भी गर्म होती जा रही है। उधर, मौसम विभाग ने सोमवार को भी तापमान में कमी नहीं होने की संभावना जताई है। इनसेट

कहते हैं चिकित्सक

गोपालगंज : डॉ. कौशर जावेद कहते हैं कि उमस भरी गर्मी में कमजोरी, चक्कर आना, सांस फूलना, जुकाम जैसी बीमारियां होती हैं। यह बच्चों व बुजुर्गो के लिए खतरनाक है। इस मौसम में नमक व चीनी का घोल, बेल का शर्बत आदि का अधिक इस्तेमाल करना चाहिए। वहीं डॉ. सुनील कुमार रंजन ने लोगों को इस मौसम में अपना अधिक से अधिक बचाव करने की सलाह दी हं। उन्होंने बताया कि इस मौसम में पसीना अधिक निकलता है। शरीर में सोडियम की कमी होती है। इससे चक्कर आने व कमजोरी की शिकायत होती है। इसके लिए बचाव अधिक कारगर उपाय है। इनसेट

बीमारियों से बचाव को चिकित्सकों की सलाह

- पानी ज्यादा से ज्यादा पीने का प्रयास करें।

- पानी हर हाल में फिल्टर किया हुआ हो।

- ढीले व सूती कपड़े ही पहनें।

- घर से बाहर निकलते वक्त सिर को जरूर ढंक लें।

- बाहर निकलने के पहले चश्मा जरूर पहन लें।

- बाहर से आने के बाद सीधे कूलर या एसी के पास न जाएं।

- धूप में देर तक खड़े न रहें, इससे सन स्ट्रोक का खतरा।

- तरबूज, खरबूज, खीरा जैसे पानी वाले फलों का करें सेवन।

- तली व भूनी चीज खाने से करें परहेज।

- भोजन में सलाद का सेवन अधिक करें।

chat bot
आपका साथी