गोपालगंज में किशोरी को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

उचकागांव थाना क्षेत्र के झीरवां गांव में स्थित ईंट भट्ठा के पास शनिवार की शाम अपनी बहन के घर से अपने गांव लुहसी पैदल जा रही एक किशोरी को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली किशोरी के सिर में लगी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 08:15 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 08:15 PM (IST)
गोपालगंज में किशोरी को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली
गोपालगंज में किशोरी को बाइक सवार बदमाशों ने मारी गोली

जागरण संवाददाता, गोपालगंज : उचकागांव थाना क्षेत्र के झीरवां गांव में स्थित ईंट भट्ठा के पास शनिवार की शाम अपनी बहन के घर से अपने गांव लुहसी पैदल जा रही एक किशोरी को बाइक सवार बदमाशों ने गोली मार दी। गोली किशोरी के सिर में लगी है। गंभीर रूप से घायल किशोरी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां हालत गंभीर देख गोरखपुर रेफर कर दिया गया। बदमाशों की पहचान के लिए छापेमारी की जा रही है।

जानकारी के अनुसार, उचकागांव थाना क्षेत्र के लुहसी गांव निवासी योगेंद्र सिंह की पुत्री 16 वर्षीय ललिता कुमारी दो दिन पूर्व उचकागांव थाना क्षेत्र के झीरवां गांव अपनी बड़ी बहन के घर गई थी। शनिवार की शाम चार बजे के आसपास ललिता अपनी बहन के घर से पैदल अपने घर के लिए निकली। झीरवां गांव के बाहर ईंट भट्ठा के पास एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने उसपर पिस्तौल से गोली चला दी। सिर में एक गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। दो घंटे बाद भी ललिता के घर नहीं पहुंचने पर स्वजनों ने उसकी तलाश शुरू की तो वह ईंट भट्ठा के पास खून से लहूलुहान पड़ी मिली। शराब पीकर हथियार लहरा रहा युवक गिरफ्तार, बंदूक व कारतूस जब्त संवाद सूत्र, भोरे(गोपालगंज) : भोरे थाना क्षेत्र के सिसई टोला केरवनिया गांव में शराब के नशे में हथियार लहरा रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। युवक के पास से पुलिस ने एक बंदूक व कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार किए गए युवक से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

बताया जाता है कि भोरे थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के सिसई टोला केरवनिया गांव में उसी गांव का राजेश मिश्र अपने हाथ में हथियार लेकर शराब के नशे में लहरा रहा है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष ने दल बल के साथ सिसई टोला केरवनिया में छापेमारी कर हथियार लहरा रहे राजेश मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से पुलिस ने एक बंदूक तथा कारतूस बरामद किया है। इस संबंध में एसडीपीओ हथुआ नरेश कुमार ने बताया कि सिसई टोला केरवनिया गांव से राजेश मिश्र को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से देशी बंदूक और कारतूस बरामद किया गया है। गिरफ्तार आारोपित के विरूद्ध भोरे थाना में हत्या सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

chat bot
आपका साथी