सोना नदी में नहाने के दौरान डूबने से किशोर की मौत

गोपालगंज। कटेया थाना क्षेत्र के डुमरिया व मैनिडिह गांवों के बीच सोना नदी पर स्थित पुल के पास नदी में नहाने के दौरान एक किशोर गहरे पानी में डूब गया। बाद में स्थानीय गोताखोरों की मदद ने मृत किशोर का शव नदी से बरामद किया गया। इस घटना के बाद पुल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Aug 2021 05:18 PM (IST) Updated:Sun, 29 Aug 2021 05:18 PM (IST)
सोना नदी में नहाने के दौरान डूबने से किशोर की मौत
सोना नदी में नहाने के दौरान डूबने से किशोर की मौत

गोपालगंज। कटेया थाना क्षेत्र के डुमरिया व मैनिडिह गांवों के बीच सोना नदी पर स्थित पुल के पास नदी में नहाने के दौरान एक किशोर गहरे पानी में डूब गया। बाद में स्थानीय गोताखोरों की मदद ने मृत किशोर का शव नदी से बरामद किया गया। इस घटना के बाद पुल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई।

बताया जाता है कि कटेया थाना क्षेत्र के सिधवनिया निवासी इम्तियाज अहमद का 15 वर्षीय पुत्र शहरयार नवीं कक्षा का छात्र है। रविवार को किशोर अपने घर से कोचिग पढ़ने के लिए निकला। कोचिग पढ़ने के बाद वह अपने दो अन्य दोस्तों के साथ साइकिल से डुमरिया-मैनिडिह के बीच सोना नदी पर स्थित पुल पर नहाने के लिए आ गया। पुल पर पहुंचने के बाद अभी उसके दोस्त तैयारी कर ही रहे थे तभी शहरयार ने पुल से नीचे छलांग लगा दी। गहरे पानी मे जाने के कारण काफी देर तक जब उसका कही पता नहीं चला तो उसके दोस्तों ने शोर मचाना प्रारंभ किया। शोर सुनकर आसपास के सैकड़ों की संख्या मे ग्रामीण एवं किशोर के स्वजन मौके पर पहुंच गए। स्थानीय गोताखोरों एवं स्थानीय युवकों के लगभग तीन घंटे के अथक प्रयास के बाद पुल से लगभग सौ मीटर दूर से शहरयार के शव को पानी से बाहर निकाला गया। परिवार के सदस्य किशोर को लेकर चिकित्सक के पास पहुंचे। लेकिन चिकित्सकों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। घटना स्थल पर ही मृत किशोर के परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना मिलने के पश्चात घटना स्थल पर कटेया पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे मे लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल गोपालगंज भेज दिया।

chat bot
आपका साथी