मास्क वितरित करने गांवों में पहुंची अभाविप कार्यकर्ताओं की टोली

गोपालगंज मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मिशन आरोग्य रक्षक अभियान की शुरुआत कि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Jun 2021 10:52 PM (IST) Updated:Tue, 01 Jun 2021 10:52 PM (IST)
मास्क वितरित करने गांवों में पहुंची अभाविप कार्यकर्ताओं की टोली
मास्क वितरित करने गांवों में पहुंची अभाविप कार्यकर्ताओं की टोली

गोपालगंज : मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मिशन आरोग्य रक्षक अभियान की शुरुआत किया। इस अभियान के दौरान अभाविप के कार्यकर्ताओं की टोली जिले के कम से कम चार सौ गांवों में जाकर लोगों के बीच मास्क व सैनिटाइजर का विरतण करेगी। इसके साथ ही लोगों की थर्मल स्क्रीनिग भी की जाएगी। इस अभियान के पहले दिन मंगलवार को अभावित के हथुआ नगर इकाई के कार्यकर्ताओं की टोली हथुआ गांव पहुंची। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रदेश मंत्री लक्ष्मी रानी, सारण प्रमंड के विभाग प्रमुख सह गोपेश्वर महाविद्यालय के सह प्राध्यापक डॉ विवेकानंद तिवारी, जिला संयोजक अनीश कुमार, विभाग सह संयोजक अभिषेक पाण्डेय तथा हथुआ नगर के नगर मंत्री दीपक रॉय की देखरेख में शुरू किए गए इस अभियान के तहत हथुआ गांव में कार्यकर्ताओं ने लोगों के बीच मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया। इस दौरान बुजुर्गों का थर्मल स्क्रीनिग भी किया गया। इस अभियान में रोहित सिंह, अंशु श्रीवास्तव, अभिजीत सिंह, मंटू मोदनवाल, नीतीश गुप्ता, अमित गुप्ता, सुजीत कुमार डब्लू, अमित शर्मा, नवीन सिंह,पवन सिंह, कुणाल सिंह सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। दूसरी तरफ मिशन आरोग्य रक्षक अभियान के तहत अभाविप कार्यकर्ता बरौली प्रखंड के विभिन्न गांवों में जाकर लोगों के बीच मास्क व सैनिटाइजर का वितरण कर उनका थर्मल स्क्रीनिग किया। कमला राय कॉलेज प्रतिनिधि भोला तिवारी ने बताया कि अभाविप के कार्यकर्ता गांवों में जाकर मास्क व सैनिटाइजर का वितरण करने के साथ ही लोगों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं। लोगों को मास्क लगाने, शारीरिक दूरी का पालन करने, बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकलने, बुखार सर्दी खांसी होने पर कोरोना जांच कराने तथा कोविड वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी