जमुई में अपना दमखम दिखाएंगे जिले के ताइक्वांडो खिलाड़ी

गोपालगंज : जिले के 30 ताइक्वांडो खिलाड़ी जमुई में अपना दमखम दिखाएंगे। कला संस्कृति व युवा विभाग बिहार

By JagranEdited By: Publish:Wed, 11 Sep 2019 06:02 PM (IST) Updated:Wed, 11 Sep 2019 06:02 PM (IST)
जमुई में अपना दमखम दिखाएंगे जिले के ताइक्वांडो खिलाड़ी
जमुई में अपना दमखम दिखाएंगे जिले के ताइक्वांडो खिलाड़ी

गोपालगंज : जिले के 30 ताइक्वांडो खिलाड़ी जमुई में अपना दमखम दिखाएंगे। कला संस्कृति व युवा विभाग बिहार सरकार के तत्वाधान में 13 सितंबर से 16 सितंबर तक जमुई में राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बुधवार को अंडर 14, 17 व 19 बालक वर्ग में 30 खिलाड़ियों को शारीरिक शिक्षा उपाधीक्षक मनोज कुमार ने जमुई के लिए रवाना किया। इस संबंध में गोपालगंज ताइक्वांडो संघ के महासचिव कमल कुमार पटेल ने बताया कि कला संस्कृति व युवा विभाग ने जमुई में राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता में जिले के 30 ताइक्वांडो खिलाड़ी भाग लगेंगे। जिसमें 14 वर्ष आयु वर्ग में किशन कुमार, आर्चित सिंह, कार्तिकेय साही, आशुतोष पांडेय, शांतनु पटेल, अनुराग कुमार, आयुष तिवारी, सोनू कुमार, उज्ज्वल मिश्र, 17 वर्ष आयु वर्ग में अर्पित कुमार, जुल्फेकार अंसारी, मनीष कुमार, राजेश सिंह, भवानी सिंह, अफरोज आलम, आर्यन पांडेय, जगदम्बा तिवारी, इमरान अंसारी, कृष्णा कुमार, निहाल सिंह धींराज, प्रियांशु तिवारी, फैजल बादशाह तथा 19 वर्ष आयु वर्ग में सुमित कुमार शर्मा, सचिदानंद सिंह, मेराज आलम, विशाल कुमार दुबे, चंदन यादव शामिल हैं। बुधवार को शारीरिक शिक्षा उपाधीक्षक मनोज कुमार ने इन खिलाड़ियों को जमुई के लिए रवाना किया। इस मौके पर टीम के कोच विनीत कुमार शर्मा ने बताया कि इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मेडल जीतने वाले खिलाड़ी आगरा तथा असम के गुवाहाटी में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

chat bot
आपका साथी