पुलिस पर पथराव करने वाला बदमाश गिरफ्तार

गोपालगंज उचकागांव थाना क्षेत्र के पिपराही गांव में पुलिस ने छापेमारी कर पुलिस टीम पर पथर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Jun 2021 10:53 PM (IST) Updated:Tue, 01 Jun 2021 10:53 PM (IST)
पुलिस पर पथराव करने वाला बदमाश गिरफ्तार
पुलिस पर पथराव करने वाला बदमाश गिरफ्तार

गोपालगंज : उचकागांव थाना क्षेत्र के पिपराही गांव में पुलिस ने छापेमारी कर पुलिस टीम पर पथराव कर फरार हो गए एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। तीन महीने पहले पुलिस ने आरोपित को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया था। इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव कर आरोपित को छुड़ा लिया था। तब से पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। गिरफ्तार किए गए आरोपित से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने इसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

बताया जाता है कि तीन महीने पहले पुलिस टीम ने पिपराही गांव में छापेमारी कर चुलाई शराब के साथ इस गांव के निवासी रंजीत बिन को गिरफ्तार कर लिया था। इसी दौरान कुछ लोगों ने गिरफ्तार आरोपित को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। अचानक शुरू हुए पथराव से पुलिस टीम संभल पाती, इससे पहले आरोपित रंजीत बिन खुद को छुड़ाकर फरार हो गए। तब से पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। इस बीच थानाध्यक्ष अब्दुल मजीद को सूचना मिली कि पुलिस टीम पर पथराव करने के मामले में फरार रंजीत बिन अपने घर आया है। इस सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष ने दल बल के साथ पिपराही गांव में छापेमारी कर रंजीत बिन को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपित से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसे मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

छापेमारी में मारपीट मामले का आरोपित गिरफ्तार

संसू.,भोरे (गोपालगंज ) : थाना क्षेत्र के बनकटा मल गांव में पुलिस ने छापेमारी कर मारपीट मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किया गया आरोपित बनकटा मल गांव निवासी दुर्गेश साह बताया जाता है। आरोपित से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने इसे मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

chat bot
आपका साथी