चनावे जेल से भागलपुर केंद्रीय कारा भेजे गए कुख्यात विशाल सिंह सहित छह कैदी

गोपालगंज चनावे मंडल कारा में बंद कुख्यात विशाल सिंह सहित छह कैदियों को जेल प्रशासन ने भागलपुर केंद्रीय कारा भेज दिया। भागलपुर जेल भेजे गए सभी छह कैदियों में तीन-तीन सतीश पाण्डेय तथा उनके विरोध गुट के कैदी शामिल हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 08:33 PM (IST) Updated:Sun, 07 Jun 2020 06:17 AM (IST)
चनावे जेल से भागलपुर केंद्रीय कारा भेजे गए कुख्यात विशाल  सिंह सहित छह कैदी
चनावे जेल से भागलपुर केंद्रीय कारा भेजे गए कुख्यात विशाल सिंह सहित छह कैदी

गोपालगंज : चनावे मंडल कारा में बंद कुख्यात विशाल सिंह सहित छह कैदियों को जेल प्रशासन ने भागलपुर केंद्रीय कारा भेज दिया। भागलपुर जेल भेजे गए सभी छह कैदियों में तीन-तीन सतीश पाण्डेय तथा उनके विरोध गुट के कैदी शामिल हैं। तिहरे हत्याकांड में कुख्यात सतीश पांडेय को जेल भेजे जाने के बाद जेल में सरगर्मी बढ़ गई थी। जेल में कैदियों के बीच टकराव की आशंका बनने लगी थी। जिसे देखते हुए छह कैदियों को भागलपुर जेल भेज दिया गया। जेल अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि भागलपुर भेजे गए कुख्यात विशाल सिंह, मनिद्र मिश्रा, बंटी पाण्डेय, विजय सिंह, संजय सिंह व वजीर मियां शामिल है।

हथुआ थाना क्षेत्र के रुपनचक गांव में हुए तिहरे हत्याकांड के आरोपित कुख्यात सतीश पाण्डेय तथा इनके पुत्र जिला परिषद अध्यक्ष मुकेश पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर चनावे जेल भेज दिया था। जेल में पूर्व से बंद कुख्यात सतीश पाण्डेय के विरोधी विजय सिंह, संजय सिंह व कुख्यात विशाल सिंह को जेल प्रशासन ने अलग-अलग सेल रह रहे थे। ऐसे में जेल में कुख्यात सतीश पाण्डेय के भेजे जाने के बाद इसके खौफ के कारण विरोधी गुट के कैदी अपने वार्ड से बाहर तक निकलने से परहेज करते थे। इसके साथ ही जेल में कैदियों के बीच टकराव की आशंका बढ़ गई थी। जिसकी भनक लगते ही जिला प्रशासन के निर्देश पर जेल प्रशासन ने कैदियों को दूसरे जेल में भेजने की प्रक्रिया शुरू किया। शनिवार को जेल महानिदेशक के आदेश के बाद कुख्यात विशाल सिंह, मनिद्र मिश्रा, बंटी पाण्डेय, विजय सिंह, संजय सिंह व वजीर मियां को भागलपुर जेल में शिफ्ट कर दिया गया।

इनसेट

पुलिस के लिए सिरदर्द बनने लगे थे जेल बंद कुख्यात

गोपालगंज : हथुआ थाना क्षेत्र के रुपनचक गांव में हुए तिहरे हत्याकांड मामले में कुख्यात सतीश पाण्डेय के जेल जाने के बाद पूर्व से जेल के अंदर बंद कैदी विजय सिंह, संजय सिंह व विशाल सिंह सहित अन्य कैदियों के बीच बेचैनी बढ़ गई थी। इस बीच पुलिस ने तिहरे हत्याकांड, मुन्ना तिवारी हत्याकांड तथा शंभू मिश्रा हत्याकांड के आरोपितों को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल भेजे गए आरोपित अलग-अलग गुट से जुड़े हुए थे। जिसके कारण ये पुलिस के लिए सिरदर्द बनने लगे थे। जिसे देखते हुए जेल प्रशासन ने कुखयात विशाल सिंह सहित छह कैदियों को भागलपुर जेल शिफ्ट कर दिया।

chat bot
आपका साथी