गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती छह और मरीजों की थम गई सांसें

सभी छह मरीजों को सांस लेने में हो रही थी दिक्कत अब तक 31 मरीजों की जा चुकी है जान।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Apr 2021 10:17 PM (IST) Updated:Fri, 30 Apr 2021 10:17 PM (IST)
गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती छह और मरीजों की थम गई सांसें
गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती छह और मरीजों की थम गई सांसें

जागरण संवाददाता, गोपालगंज : कोरोना की दूसरी लहर के बीच लोगों में सांस लेने में दिक्कत की समस्या बढ़ती जा रही है। लगातार छठवें दिन गुरुवार की रात से लेकर शुक्रवार की दोपहर तक भी सांस लेने में हो रही दिक्कत से संबंधित काफी संख्या में मरीज सदर अस्पताल पहुंचे। इन मरीजों को सदर अस्पताल में भर्ती कर ऑक्सीजन चढ़ाकर इलाज शुरू किया गया। लेकिन ऑक्सीजन चढ़ाने के बाद भी एक-एक कर छह मरीजों की सांसें थम गई। इनकी मौत हो गई। इन छह मरीजों की मौत से अब तक सांस लेने में दिक्कत के कारण मरने वाले मरीजों की संख्या 31 तक पहुंच गई है।

बताया जाता है कि गुरुवार की शाम से शुक्रवार की दोपहर तक को सांस लेने में दिक्कत व दम घुटने की समस्या से पीड़ित दो दर्जन लोग सदर अस्पताल पहुंचे। जिन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर ऑक्सीजन चढ़ाया गया। कोरोना जांच में इन सबकी रिपोर्ट निगेटिव मिली। लेकिन ऑक्सीजन चढ़ाए जाने के बाद भी छह मरीजों का ऑक्सीजन लेवल गिरता चला गया। एक-एक कर इनमें से छह मरीजों की सांसें थम गईं। गुरुवार की शाम से लेकर शुक्रवार की दोपहर तक इमरजेंसी वार्ड में सांस लेने में हो रही दिक्कत की शिकायत पर भर्ती किए गए छह मरीजों की मौत होने से स्वास्थ्य महकमा में काफी बेचैन दिखी। इन छह मरीजों की मौत से अब तक सांस लेने में दिक्कत से पीड़ित मरीजों की मरने की संख्या 31 तक पहुंच गई है। जिन मरीजों की सांसें थम गईं, वे कुचायकोट थाना क्षेत्र के मठिया नंदलाल गांव निवासी जर्नादन शर्मा, नगर थाना क्षेत्र के काकड़पुर गांव निवासी शीला देवी, मांझागढ़ थाना क्षेत्र के आदमापुर गांव निवासी लीलावती देवी, जादोपुर थाना क्षेत्र के बगहा गांव निवासी समीम अंसारी, उचकागांव थाना क्षेत्र के परसौनी खास गांव निवासी ओमप्रकाश साह व हथुआ थाना क्षेत्र के प्रतिम टोला निवासी अब्दुल करीम थे।

chat bot
आपका साथी