भाइयों की लंबी उम्र की कामना से बहनों ने की गोवर्धन पूजा

बहनों ने अपने भाइयों की लंबी आयु के लिए शनिवार को भगवान गोवर्धन की पूजा की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Nov 2021 04:54 PM (IST) Updated:Sat, 06 Nov 2021 04:54 PM (IST)
भाइयों की लंबी उम्र की कामना से बहनों ने की गोवर्धन पूजा
भाइयों की लंबी उम्र की कामना से बहनों ने की गोवर्धन पूजा

जागरण टीम, गोपालगंज : बहनों ने अपने भाइयों की लंबी आयु के लिए शनिवार को भगवान गोवर्धन की पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद बहनों ने अपने भाइयों को बजरी खिलाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। इसके पूर्व महिलाओं ने घरों के आगे बनाए गए गाय की गोबर की प्रतिमा को पूरे रीति-रिवाज के साथ कूटने के बाद पूजा-अर्चना करते हुए मंगल गीत गाया।

गोवर्धन पूजा को लेकर दीपावली के दिन से ही तैयारियां चल रही थी। शुक्रवार को घरों के आगे महिलाओं तथा लड़कियों ने भगवान गोवर्धन की प्रतिमूर्ति को स्थापित किया था। शनिवार की सुबह से ही स्थापित की गई गोबर की प्रतिमूर्ति के समीप महिलाओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। सुबह करीब आठ बजे के बाद महिलाओं ने पूजा-अर्चना कर प्रतिमूर्ति को कूटने का कार्य किया। इस पर्व की दशकों पुराने रीति-रिवाजों के अनुसार पहले बहनों ने अपने भाई को शापित किया। मान्यताओं के अनुसार शापित किए जाने से भाइयों की आयु लंबी होती है। गोवर्धन पूजा के दिन से ही हिदू धर्म शास्त्रों के अनुसार लग्न के कार्य शुरू हो जाते हैं। इसी दिन से लड़कियां पीड़िया व्रत की भी शुरुआत करती हैं। लड़कयां घरों में पीड़िया को लगाने का कार्य भी इसी दिन करती हैं। जिला मुख्यालय के अलावा प्रखंडों में भी गोवर्धन पूजा शनिवार को धूमधाम से संपन्न हुआ। जिले के विजयीपुर, थावे, पंचदेवरी, कटेया, भोरे, फुलवरिया, उचकागांव, हथुआ, मीरगंज, कुचायकोट, मांझा, सिधवलिया, बरौली तथा बैकुंठपुर प्रखंड में भी शनिवार को पूजा हर्ष व उल्लास के माहौल में संपन्न हुई।

-----------

- पूजा के बाद बहनों ने भाइयों को खिलाई बजरी

- दीपावली के बाद से ही चल रही थी पूजा की तैयारी

chat bot
आपका साथी