सदर अस्पताल के कई वार्ड में किया गया छिड़काव

सदर अस्पताल में कार्यरत आठ स्वास्थ्य कर्मियों में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रत्येक दिन अस्पताल परिसर में सैनिटाइजर का छिड़काव का कार्य किया जा रहा है। रविवार को भी सदर अस्पताल के महिला वार्ड ओपीडी वार्ड इमरजेंसी वार्ड सहित अन्य वार्ड में छिड़काव कर्मियों ने सैनिटाइजर का छिड़काव किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 04:44 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 04:44 PM (IST)
सदर अस्पताल के कई वार्ड
में किया गया छिड़काव
सदर अस्पताल के कई वार्ड में किया गया छिड़काव

गोपालगंज। सदर अस्पताल में कार्यरत आठ स्वास्थ्य कर्मियों में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रत्येक दिन अस्पताल परिसर में सैनिटाइजर का छिड़काव का कार्य किया जा रहा है। रविवार को भी सदर अस्पताल के महिला वार्ड, ओपीडी वार्ड, इमरजेंसी वार्ड सहित अन्य वार्ड में छिड़काव कर्मियों ने सैनिटाइजर का छिड़काव किया। बताया जाता है कि सदर अस्पताल के महिला वार्ड में कार्यरत चार एएनएम व दो चतुर्गवर्गीय कर्मी व दो क्लर्क कोरोना पॉजिटिव मिले थे। एक साथ स्वास्थ्य विभाग के आठ कर्मियों के संक्रमित मिलने के बाद तमाम कर्मी दहशत में है। स्वास्थ्य कर्मियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनके परिवार के सदस्यों का भी कोरोना जांच कराया गया है। वही सभी कोरोना पॉजिटिव मरीजों को आइसोलेशन सेंटर में भर्ती कराया जा चुका है। सिविल सर्जन डॉ टीएन सिंह ने बताया कि बीते दो दिनों में सदर अस्पताल में कार्यरत आठ स्वास्थ्य कर्मियों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। वही अन्य स्वास्थ्य कर्मियों का भी जांच कराया गया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल के सभी वार्ड में लगातार छिड़काव कराया जा रहा है। ताकि कोरोना संक्रमण के खतरे से अन्य लोगों को बचाया जा सके।

chat bot
आपका साथी