कई आपराधिक मामलों में वांछित सत्येंद्र यादव उर्फ पहलवान गिरफ्तार

गोपालगंज। भोरे थाने की पुलिस ने सुमेरीछापर गांव में छापेमारी कर लंबे समय से फरार चल रहे सत्येंद्र यादव उर्फ पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सत्येंद्र यादव कई बड़े आपराधिक मामलों में वांछित था। गिरफ्तार आरोपित के पास से पुलिस ने एक देसी पिस्तौल तथा दो जिदा कारतूस बरामद किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 11:26 PM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 11:26 PM (IST)
कई आपराधिक मामलों में वांछित सत्येंद्र यादव उर्फ पहलवान गिरफ्तार
कई आपराधिक मामलों में वांछित सत्येंद्र यादव उर्फ पहलवान गिरफ्तार

गोपालगंज। भोरे थाने की पुलिस ने सुमेरीछापर गांव में छापेमारी कर लंबे समय से फरार चल रहे सत्येंद्र यादव उर्फ पहलवान को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार सत्येंद्र यादव कई बड़े आपराधिक मामलों में वांछित था। गिरफ्तार आरोपित के पास से पुलिस ने एक देसी पिस्तौल तथा दो जिदा कारतूस बरामद किया है।

भोरे थाने की पुलिस ने बताया कि कुल 17 आपराधिक मामलों में वांछित सत्येंद्र यादव के घर पर मौजूद होने की सूचना मिलने के बाद सुमेरीछापर गांव स्थित उसके घर पर छापेमारी की गई। इस छापेमारी के दौरान पुलिस को देखकर सत्येंद्र यादव भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर भाग रहे आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। ज्ञातव्य है कि गिरफ्तार सत्येंद्र यादव पर हत्या, रंगदारी, डकैती और आ‌र्म्स एक्ट जैसे कुल 17 मामले भोरे थाने में दर्ज है। थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि सत्येंद्र यादव इन दिनों शराब का धंधा कर रहा था। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपित ने कई बातों की जानकारी दी है। जिसके आधार पर उसके अन्य सहयोगियों की तलाश में छापेमारी कर जा रही है। सड़क पर ईंट रखने का विरोध करने पर दंपती को पीटा

गोपालगंज। कुचायकोट थाना क्षेत्र के सिरिसिया गांव में सड़क पर ईंट रखने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने एक दंपती को मारपीट कर जख्मी कर दिया। घायल दंपती को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि सिरिसिया गांव निवासी जगदंबा पाण्डेय के घर के बाहर सड़क पर कुछ लोग जबरन ईंट रख रहे थे। जिसका विरोध करने पहुंचे जगदंबा पाण्डेय पर पड़ोस के लोगों ने ईंट से हमला कर दिया। जगदंबा पाण्डेय को बचाने पहुंची उनकी पत्नी पूनम देवी को भी लाठी-डंडे से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायलों का बयान दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

chat bot
आपका साथी