सारण तटबंध पर रेनकट ने बढ़ाई चिता, पलायान कर रहे ग्रामीण

गोपालगंज। वाल्मिकीनगर बराज से लगातार पानी छोड़े जाने से गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से मांझा प्रखंड के दियारा इलाके में बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है। दियारा इलाके के आठ गांवों की छह हजार आबादी बाढ़ के पानी में घीर गई है। लोग गांव छोड़कर पलायन कर रहे हैं। इसी बीच लगातार हुई बारिश के कारण सारण तटबंध पर रेनकट होने से लोगों की चिता और बढ़ गई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 06:20 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 06:25 PM (IST)
सारण तटबंध पर रेनकट ने बढ़ाई चिता, पलायान कर रहे ग्रामीण
सारण तटबंध पर रेनकट ने बढ़ाई चिता, पलायान कर रहे ग्रामीण

गोपालगंज। वाल्मिकीनगर बराज से लगातार पानी छोड़े जाने से गंडक नदी का जलस्तर बढ़ने से मांझा प्रखंड के दियारा इलाके में बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है। दियारा इलाके के आठ गांवों की छह हजार आबादी बाढ़ के पानी में घीर गई है। लोग गांव छोड़कर पलायन कर रहे हैं। इसी बीच लगातार हुई बारिश के कारण सारण तटबंध पर रेनकट होने से लोगों की चिता और बढ़ गई है। प्रशासन की तरफ से बाढ़ में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए अब तक कोई व्यवस्था नहीं की गई है। लोग निजी नावों से बाढ़ के पानी से अपने परिवार को बाहर निकालने के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं ।

वाल्मिकी नगर बराज से गंडक नदी में बुधवार को डिस्चार्ज किया गया चार लाख क्यूसेक पानी गुरुवार को दियारा इलाके में पहुंच गया। जिससे तटबंध के निचले हिस्से के गांवों में बाढ़ का पानी भर गया है। सारण तटबंध पर भी पानी का दबाव बढ़ रहा है। जिससे बांध की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। हालांकि अब तक स्थिति नियंत्रण में लग रही है। गुरुवार को बारिश थमने के बाद प्रशासन ने भी राहत की सांस ली। लेकिन बांध पर दर्जनों जगहों पर रेनकट की मरम्मत अब तक नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों का कहना है की बांध की मरम्मत में कोताही बरती गई है, जिसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। बाढ़ में घिरे लोग अपने बाल बच्चों के साथ पलायन कर रहे है। लेकिन अब तक कोई मदद प्रशासन की ओर से नहीं मिल सकी है। निमुइयां पंचायत का विशुनपुर, मथुरा साह के टोला, माघी , नया टोला, विनोद साहनी के टोला, मुंगरहा , केरवानीया टोला , विशुन साहनी के टोला व गौसियां का वृति टोला, मदन मुखिया के टोला, बलुआ टोला, पुरैना के इशुआपुर, भैसही का बलुही मलाही टोला सहित कई गांव बाढ़ के पानी से घीर गए हैं। निमुइयां पंचायत के मुखिया नंदकिशोर यादव ने बताया कि नाव की व्यवस्था नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है । उन्होंने प्रशासन से छह नाव की व्यवस्था तत्काल कराने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी