किसानों को केसीसी का लाभ दिलाएं : डीएम

गोपालगंज शहर के अंबेडकर भवन में शुक्रवार को रवि महाअभियान के तहत जिला कृषि विभाग के तत्वाधान में जिला स्तरीय कार्यशाला लगाया गया। जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी अरशद अजीज ने दीप प्रज्वलित कर किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Oct 2019 09:50 PM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 06:17 AM (IST)
किसानों को केसीसी का लाभ दिलाएं : डीएम
किसानों को केसीसी का लाभ दिलाएं : डीएम

गोपालगंज : शहर के अंबेडकर भवन में शुक्रवार को रवि महाअभियान के तहत जिला कृषि विभाग के तत्वाधान में जिला स्तरीय कार्यशाला लगाया गया। जिसका उद्घाटन जिलाधिकारी अरशद अजीज ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस कार्याशाला में कृषि विभाग के पदाधिकारियों तथा कर्मियों को किसानों तक सरकारी योजना का लाभ पहुंचाने के लिए टास्क दिया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी अरशद अजीज ने कहा कि प्रखंड कृषि पदाधिकारी, किसान सलाहकार व कृ़षि समन्यवक किसानों को सरकार से संचालित योजनाओं का लाभ दिलाने का कार्य करते हैं। लेकिन यह जिला किसानों को केसीसी का लाभ दिलाने के मामले में पीछे है। इसलिए कृषि विभाग के पदाधिकारी से लेकर कर्मचारी इसे टास्क के रूप में लेते हुए किसानों को केसीसी का लाभ दिलाने का कार्य करें। इसके साथ ही किसानों को सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाए। सरकार से संचालित सभी योजनाओं का लाभ दिलाने ने किसानों की मदद की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि कृषि विभाग के सभी पदाधिकारी व कर्मी अपने कार्य को पूरी ईमानदारी से करें। इसमें किसी प्रकार की कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अपने संबोधन में जिला कृषि पदाधिकारी डॉ. वेदप्रकाश सिंह ने वित्तीय वर्ष 2019-20 के तहत रबी मौसम में जिले में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने नलकूप के माध्यम से सिचाई की व्यवस्था बेहतर करने की दिशा में चल रहे कार्यों को भी बताया। कार्यशाला में कृषि वैज्ञानिक महम्मद शाहिद ने खेती के उन्नत तरीके के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि किसान जीरो टिलेज विधि से खेत में गेंहू की सीधी बुआई करें। दलहन, तेलहन व सब्जी की बुआई करने के तरीके के साथ ही उन्होंने फसल में लगने वाली बीमारियों के बारे में भी विस्तार से बताया। कार्यशाला में आत्मा प्रबंधक भूपेंद्रमणि त्रिपाठी, सहायक निदेशक उद्यान सहित कई पदाधिकारी व काफी संख्या किसान सलाहकार तथा कृषि समन्वयक मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी