गोपालगंज में पुलिस ने दिखाई सख्ती, दिन चढ़ने के बाद सड़क पर पसरा सन्नाटा

निर्देश का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस ने चटकाया डंडा कई स्थानों पर सड़क पर पुलिस ने कराई उठक-बैठक।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 08:38 PM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 08:38 PM (IST)
गोपालगंज में पुलिस ने दिखाई सख्ती, दिन चढ़ने के बाद सड़क पर पसरा सन्नाटा
गोपालगंज में पुलिस ने दिखाई सख्ती, दिन चढ़ने के बाद सड़क पर पसरा सन्नाटा

जागरण संवाददाता, गोपालगंज : कोरोना के लगातार बढ़ते संक्रमण के बीच अधिकांश लोग घरों में रहने की आदत डाल रहे हैं। बावजूद हर दिन सड़कों पर घुमने वाले लोगों से निपटने के लिए पुलिस को सख्ती भी अपनाने को विवश होना पड़ रहा है। शनिवार को दिन के 11 बजे के बाद बिना पर्याप्त कारण के शहर की सड़कों पर निकलने वालों से निपटने के लिए पुलिस को सख्ती का सहारा लेना पड़ा। इस बीच पुलिस ने कुछ लोगों को समझाकर घर भेजा, तो कई बाइक सवार युवकों पर पुलिस को डंडे चटकाने पर विवश होना पड़ा। कई इलाकों में पुलिस ने सजा के तौर पर उठक बैठक कराया तो कुछ से जुर्माना वसूली की गई।

कोविड के संक्रमण को देखते हुए शहर हो या सुदूर ग्रामीण इलाका, अधिसंख्य लोग घरों से निकलने में परहेज कर रहे हैं। स्थिति यह है कि अब लोग गांवों में भी अपने पास पड़ोस के लोगों से पर्याप्त दूरी बनाकर रह रहे हैं। यह सब ग्रामीणों के सतर्कता का ही नतीजा है। शनिवार को दिन के 11 बजे के बाद विशेष तौर पर शहरी इलाके में लॉकडाउन के आदेश का व्यापक असर दिखा। लोग अब सरकार के आदेश का शत प्रतिशत पालन करने के मुड में हैं। यहीं कारण है कि शहर से लेकर गांवों तक में सन्नाटा पसरा रहा। इस दौरान लोगों ने घरों से बाहर निकलने से बचते रहे। इस बीच पुलिस ने अपनी सतर्कता को किसी भी स्तर पर कम नहीं किया। कई इलाकों में लॉकडाउन के आदेश को सख्ती से पालन कराने में पुलिस को कुछ सख्ती भी दिखानी पड़ी। इसके लिए पुलिस को कुछ इलाकों में डंडे का भी सहारा लेना पड़ा। राशन, सब्जी व फल की दुकानें दिन के 11 बजे के बाद बंद हो गईं। शनिवार को सुबह से ही पुलिस के पदाधिकारी से लेकर जवान तक लॉकडाउन का पालन कराने के लिए ड्यूटी पर मुस्तैद दिखे। इस दौरान जो भी बेवजह सड़क पर घूमता मिला, उस पर पुलिस ने सख्ती भी दिखाई। वैसे लोगों ने भी लॉकडाउन का खुद पालन किया लॉकडाउन को देखते हुए अधिकांश लोग खुद अपने घर से बाहर नहीं निकले। इक्का दुक्का ही लोग सड़कों पर नजर आए। सुबह एसडीपीओ नरेश पासवान, सदर एसडीओ उपेंद्र कुमार पाल सहित नगर थाना की पुलिस अपने अपने वाहन पर लगाए गए लाउडस्पीकर के माध्यम से शहर की गली मोहल्लों तथा गांवों में जाकर लोगों से अपने-अपने घर से बाहर नहीं निकलने की अपील करते रहे।

इनसेट

कई इलाकों में पुलिस को दिखानी पड़ी सख्ती

गोपालगंज : लॉकडाउन के दौरान बेवजह सड़क पर निकल कर मटरगस्ती करते कुछ लोगों को देख नगर थाना के जंगलिया मोड़ तथा घोष मोड़ सहित कई इलाकों में उन्हें पकड़ कर बीच सड़क पर उठक-बैठक कराया। बताया जाता है कि लॉकडाउन के दौरान शनिवार को शहर के जंगलिया मोड़ पर मटर गस्ती करने निकले युवकों को देखकर जवानों ने उन्हें रोक कर पहले लाठियां चटकाई। फिर उसके बाद बीच सड़क पर उठक-बैठक कराते दिखें। वही दूसरी ओर थावे पुलिस भी सड़क पर घूम रहे लोगों को पकड़ कर थावे गोलंबर के पास उन्हें उठक-बैठक कराने के बाद छोड़ दिया।

इनसेट

बेहद जरूरी होने पर ही बाहर निकले कुछ लोग

गोपालगंज : शनिवार को लॉकडाउन के दौरान पुलिस तथा प्रशासन के सख्ती का असर दिखा। सुबह बेवजह सड़क पर घुमने निकले लोग पुलिस व प्रशासन की सख्ती को देखकर वापस अपने घर लौट गए। लोग पूरे दिन अपने घरों में ही रहे। बेहद जरूरी काम होने पर ही लोग दिन के 11 बजे तक ही घरों से बाहर राशन व सब्जी की दुकानों की ओर जाते दिखे। इस बीच पुलिस ने पूरे दिन एक-एक राहगीर को रोक कर उनके शहर में आने का कारण पूछने के बाद ही उन्हें आगे जाने की इजाजत दिया। लोग सड़क पर निकल कर जरुरत का सामान खरीदने के बाद आपस अपने अपने घरों की तरफ रवाना हो गए।

chat bot
आपका साथी