हथियार के साथ गिरफ्तार चार आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

गोपालगंज नगर थाना क्षेत्र के एकडेरवा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर हथियार के साथ चार आरोपितों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया था।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 08:27 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 08:27 PM (IST)
हथियार के साथ गिरफ्तार चार आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
हथियार के साथ गिरफ्तार चार आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

गोपालगंज : नगर थाना क्षेत्र के एकडेरवा गांव में पुलिस ने छापेमारी कर हथियार के साथ चार आरोपितों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार सभी आरोपितों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उन्हें शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस गिरफ्तार किए गए आरोपितों का आपराधिक रिकार्ड खंगाल रही है।

शनिवार को नगर थाना में प्रेस वार्ता में प्रभारी थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एकडेरवा गांव में कुछ युवक हथियार लेकर एक बगीचे में एकत्रित हुए है। इस सूचना के बाद सब इंस्पेक्टर एचएन राम व ्र सब इंस्पेक्टर विकास कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एकडेरवां गांव में छापेमारी कर उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तमकुही राज निवासी जमशेद आलम, नगर थाना क्षेत्र के एकडेरवा गांव निवासी आजाद अली, जीतू रहमान व नवी आलम को एक देशी पिस्तौल के साथ गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तार चारों आरोपितों से पूछताछ करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उन्होंनें बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपितों का आपराधिक रिकार्ड खंगाला जा रहा है। इसके लिए उत्तर प्रदेश के तमकुही राज थाना की पुलिस से भी संपर्क किया गया है।

chat bot
आपका साथी