सख्त दिखी पुलिस, मास्क जांच को चला अभियान

लॉकडाउन के दौरान दुकानों को खोलने में छूट मिलने के बाद रविवार को शहर की सड़कों पर लोगों की भीड़ बढ़ने के बाद पुलिस सख्त दिखी। इस बीच पुलिस ने मास्क की जांच के लिए अभियान चलाकर कई लोगों को बगैर मास्क के पकड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Aug 2020 04:41 PM (IST) Updated:Sun, 16 Aug 2020 04:41 PM (IST)
सख्त दिखी पुलिस, मास्क जांच को चला अभियान
सख्त दिखी पुलिस, मास्क जांच को चला अभियान

गोपालगंज। लॉकडाउन के दौरान दुकानों को खोलने में छूट मिलने के बाद रविवार को शहर की सड़कों पर लोगों की भीड़ बढ़ने के बाद पुलिस सख्त दिखी। इस बीच पुलिस ने मास्क की जांच के लिए अभियान चलाकर कई लोगों को बगैर मास्क के पकड़ा। इस बीच पकड़े गए लोगों से जुर्माना राशि वसूली की। इस जांच के दौरान पुलिस ने बिना औचित्य के वाहनों पर सवार होकर घूमने वालों की खबर ली। पुलिस ने बिना वजह के घरों से बाहर निकलने वालों को सड़क पर रोककर पूछताछ की। पूरे दिन लॉकडाउन वाले इलाकों में मास्क की जांच के लिए अभियान चलाया गया तथा कई लोगों को ऑन-द-स्पॉट सजा भी दी गई। दोपहर तक लॉकडाउन के दौरान सख्ती का असर भी दिखने लगा और शहर की सड़कों पर लोगों की उपस्थिति कम हो गई। चौक-चौराहों पर पुलिस कर्मी तैनात रहे। कई लोगों से पुलिस कर्मियों ने उठक बैठक कराने के बाद आगे से लॉकडाउन का उल्लंघन नहीं करने की शपथ दिलाई।

कोरोना वायरस के चेन को तोड़ने के लिए पूरे प्रदेश में कुछ छूट के साथ लॉकडाउन लागू किया गया है। रविवार को शहर की सड़कों पर लोगों की भीड़ कुछ अधिक दिखी। दिन के दस बजे तक शहर की सड़कों पर लोगों की भीड़ काफी बढ़ गई। खुली दुकानों पर लोगों की भीड़ बढ़ने के बाद पुलिस कर्मी सतर्क नजर आए। अन्य दिनों की अपेक्षा सड़क पर लोगों की संख्या बढ़ने के बाद पुलिस इस स्थिति से निपटने के लिए तैयार दिखी। दिन के दस बजे से प्रशासनिक स्तर पर सड़क पर हमेशा दिखने बिना मतलब के निकलने लोगों के विरुद्ध कार्रवाई प्रारंभ की गई। इस कार्रवाई की जद में दर्जनों लोग आए। इनसे पुलिस व ड्यूटी पर तैनात दंडाधिकारियों ने बाइक लेकर निकले कई लोगों से जुर्माना के तौर पर राशि वसूली की है।

इसके अलावा मास्क की जांच में भी कई लोगों पर कार्रवाई की गई। जांच के दौरान कई ऐसे लोगों को भी पुलिस ने पकड़ा जो किसी बीमार लोगों की दवा खरीदने के बहाने बाइक से निकले। ऐसे लोगों से भी पुलिस ने सख्ती दिखाई। कई को रोककर पुलिस कर्मियों ने उठक-बैठक करवाई।

chat bot
आपका साथी