कृषि विभाग की देखरेख में शुरू की गई श्रीविधि से धान की रोपनी

गोपालगंज थावे प्रखंड में श्रीविधि से धान की रोपनी का काम शुरू हो गया है। शुक्रवार को प्रख

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Jul 2021 05:42 PM (IST) Updated:Fri, 16 Jul 2021 05:42 PM (IST)
कृषि विभाग की देखरेख में शुरू की गई श्रीविधि से धान की रोपनी
कृषि विभाग की देखरेख में शुरू की गई श्रीविधि से धान की रोपनी

गोपालगंज : थावे प्रखंड में श्रीविधि से धान की रोपनी का काम शुरू हो गया है। शुक्रवार को प्रखंड की धतिवना पंचायत के पड़रौना पट्टी मठ गौतम गांव में कृषि विभाग के कर्मियों की देखरेख में एक किसान के एक एकड़ में श्रीविधि से धान की रोपनी कर इस प्रखंड में श्रीविधि से धान की रोपनी करने का काम शुरू किया गया। श्रीविधि से रोपनी करने से धान की अच्छी पैदावार होती है। कृषि विभाग के पदाधिकारी रोपनी के समय तथा उसके बाद समय समय पर फसल का निरीक्षण कर किसानों को उचित सलाह देते हैं।

कृषि विभाग ने थावे प्रखंड में इस बार 14 एकड़ में श्रीविधि से धान की खेती करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।इसके लिए किसानों को चयनित कर उन्हें कृषि विभाग ने धान के बीज का किट उपलब्ध कराया है। इस किट में धान का उन्नत किस्म का बीज, बोराना, जिक तथा कीटनाशक दवाइयां होती हैं। शुक्रवार को प्रखंड की धतिवना पंचायक के पड़रौना पटी मठ गौतम गांव में किसान विजय सिंह के एक एकड़ खेत में कृषि विभाग के कर्मियों की देखरेख में श्रीविधि से धान की रोपनी कराई गई। इसके साथ ही प्रखंड क्षेत्र में श्रीविधि से धान की रोपनी करने का काम शुरू हो गया। प्रखंड कृषि पदाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि श्रीविधि से रोपनी करने से धान की अच्छी पैदावार होती है। कृषि विभाग अपनी देखरेख में श्रीविधि से धान की खेती करा रहा है। रोपनी के समय तथा उसके बाद समय समय पर कृषि विभाग के पदाधिकारी श्रीविधि से रोपी गई धान की फसल का निरीक्षण कर किसानों को उचित सलाह देते हैं। जिससे किसान अच्छी उपज ले सकें। श्रीविधि से धान की रोपनी के समय कृषि समन्वयक मुकेश कुमार, अनूप रजन, राजदेव राय, किसान सलाहकार सतेंद्र पाठक खेत में मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी