बिना मास्क के निकले 56 बाइक चालकों से वसूला गया जुर्माना

जिले में कारोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने के बाद भी लोग मास्क पहनने से परहेज कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 04:43 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 04:43 PM (IST)
बिना मास्क के निकले 56 बाइक चालकों से वसूला गया जुर्माना
बिना मास्क के निकले 56 बाइक चालकों से वसूला गया जुर्माना

गोपालगंज। जिले में कारोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने के बाद भी लोग मास्क पहनने से परहेज कर रहे हैं। जिसे देखते हुए प्रशासन ने बिना मास्क पहने बाहर निकलने वालों पर नकेल कसना शुरू कर दिया है। जिसके लिए सभी प्रखंड मुख्यालयों तथा मुख्य बाजारों में जिला प्रशासन ने दंडाधिकारियों को तैनात कर दिया है। दंडाधिकारी के साथ ही स्थानीय पदाधिकारी अभियान चलाकर बिना मास्क के दिखने वालों लोगों को पकड़ कर जुर्माना वसूल रहे हैं। बुधवार को भी बिना मास्क पहने निकलने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान पंचदेवरी में बीडीओ डा.आनंद कुमार विभूति के नेतृत्व में चले अभियान में बिना मास्क पहने निकले 56 बाइक चालकों को पकड़कर उनसे जुर्माना वसूला गया। इसके साथ ही इन लोगों को एक-एक मास्क भी दिया गया। इस अभियान के दौरान बीडीओ ने लोगों से मास्क पहन कर ही बाहर निकलने की अपील किया।

इनसेट

विजयीपुर में बिना मास्क के पकड़ गए 50 लोग

विजयीपुर प्रखंड में भी सीओ राहुल कुमा तथा, बीडीओ अंजू कुमारी ने अभियान चलाकर बिना मास्क पहने मिले 50 लोगों को पकड़ कर उनसे 2500 रुपया जुर्माना वसूला। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने बिना मास्क पहने लोगों से सख्ती से निपटने का आदेश दिया है। उन्होंने बताया कि अब वैसे वाहन जिसमें तय मानक से अधिक लोग बैठे मिलेंगे, उनके पकड़ कर उनका वाहन तीन दिन के लिए थाना में बंद किया जाएगा। जो दुकानदार बिना मास्क के दिखेंगे तथा उनकी दुकान पर शारीरिक दूरी के नियम का पालन नहीं होगा, उनकी दुकान भी तीन दिन के लिए बंद करा दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी