गोपालगंज में इमरजेंसी वार्ड में बेड नहीं मिलने पर मरीजों की बढ़ती जा रही परेशानी

सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड की लचर व्यवस्था अब मरीजों पर भारी पड़ने लगी है। इमरजेंसी वार्ड में बेड नहीं मिलने के कारण मरीजों को व्हील चेयर व स्ट्रैचर पर लिटाने के बाद उन्हें ऑक्सीजन उपलब्ध कराया जा रहा है। मरीजों की बढ़ती संख्या के आगे स्वास्थ्य विभाग की तमाम व्यवस्था कम पड़ती जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 08:11 PM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 08:11 PM (IST)
गोपालगंज में इमरजेंसी वार्ड में बेड नहीं मिलने पर मरीजों की बढ़ती जा रही परेशानी
गोपालगंज में इमरजेंसी वार्ड में बेड नहीं मिलने पर मरीजों की बढ़ती जा रही परेशानी

जागरण संवाददाता, गोपालगंज : सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड की लचर व्यवस्था अब मरीजों पर भारी पड़ने लगी है। इमरजेंसी वार्ड में बेड नहीं मिलने के कारण मरीजों को व्हील चेयर व स्ट्रैचर पर लिटाने के बाद उन्हें ऑक्सीजन उपलब्ध कराया जा रहा है। मरीजों की बढ़ती संख्या के आगे स्वास्थ्य विभाग की तमाम व्यवस्था कम पड़ती जा रही है।

बताया जाता है कि कोरोना संक्रमण के दूसरे लहर के दौरान मरीजों की संख्या में काफी बढ़ गई है। इस दौरान सबसे अधिक समस्या सांस लेने की बढ़ रही है। लगातार काफी संख्या में मरीजों का इमरजेंसी वार्ड में पहुंचने के बाद सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड व ट्रामा सेंटर में लगे बेड पूरी तरह से फूल हो गए है। ऐसे में अब मरीजों को व्हील चेयर व स्ट्रेचर पर लिटाने के बाद ऑक्सीजन चढ़ाया जा रहा है। इस बीच कुछ मरीजों को इमरजेंसी वार्ड के फर्श पर बैठाकर ऑक्सीजन देने का कार्य किया जा रहा है। इस संबंध में पूछे जाने पर अस्पताल प्रबंधक अमरेंद्र कुमार ने बताया कि बेड की संख्या में दूर करने के लिए तत्काल टेंट में एक 25 बेड का इमरजेंसी वार्ड भी बनाया जा रहा है। सोमवार तक टेंट में भी 25 बेड लगने के बाद मरीजों को बेड की दिक्कत नहीं होगी। इसकी तैयारी किया जा रही है।

इनसेट

ऑक्सीजन सिलेंडर की कमी से जूझ रहे मरीज

गोपालगंज : सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में आने वाले मरीजों को ऑक्सीजन की पूरी व्यवस्था नहीं मिल पा रही है। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती हो रही मरीजों के स्वजनों से केयर इंडिया के लोग ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था करने की बात कह रहे है। ऐसे में मरीजों के स्वजन ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था के लिए दर-दर भटक रहे है। जैसे-तैसे ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर सदर अस्पताल पहुंच रहे है। जिसके बाद उन्हें ऑक्सीजन दिया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी