गोपालगंज में हत्या, डकैती व लूटकांड में फरार चल रहा बदमाश गिरफ्तार

मांझागढ़ थाना क्षेत्र के भोजपुरवा गांव के समीप एनएच 27 पर पुलिस ने छापेमारी कर हत्या डकैती व लूटकांड में काफी समय से फरार चल रहे एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की तलाश सिवान जिले की पुलिस भी कर रही थी। आरोपित से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 May 2021 09:05 PM (IST) Updated:Tue, 25 May 2021 09:05 PM (IST)
गोपालगंज में हत्या, डकैती व लूटकांड में फरार चल रहा बदमाश गिरफ्तार
गोपालगंज में हत्या, डकैती व लूटकांड में फरार चल रहा बदमाश गिरफ्तार

संवाद सूत्र, मांझा(गोपालगंज) : मांझागढ़ थाना क्षेत्र के भोजपुरवा गांव के समीप एनएच 27 पर पुलिस ने छापेमारी कर हत्या, डकैती व लूटकांड में काफी समय से फरार चल रहे एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की तलाश सिवान जिले की पुलिस भी कर रही थी। आरोपित से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

राहुल के खिलाफ हत्या, डकैती व लूटकांड के कई मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था। इसी बीच थानाध्यक्ष विशाल आनंद को सूचना मिली कि राहुल सिंह अपने गांव आया है। इस सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष ने दल बल के साथ भोजपुरवा गांव में छापेमारी की। पुलिस को देख राहुल भागने लगा। उसे दौड़ाकर गांव के समीप एनएच 27 पर पकड़ लिया गया। थानाध्यक्ष विशाल आनंद ने बताया कि राहुल के खिलाफ नगर थाना, मांझागढ़ थाना, थावे थाना के साथ ही सिवान जिले के भगवानपुर थाना में हत्या, डकैती व लूटकांड के कई मामले दर्ज हैं। वह पूर्व में जेल भी जा चुका है।

पंडितपुर में खेत की तरफ गए युवक की तालाब में डूबने से मौत जागरण संवाददाता, गोपालगंज : सिधवलिया थाना क्षेत्र के पंडितपुर गांव में खेती की तरफ गए एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेज दिया।

बताया जाता है कि पंडितपुर गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद का पुत्र मुकेश कुमार सोमवार की शाम घर से खेत की तरफ शौच करने गया था। इसी दौरान एक तालाब में डूबने से उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि युवक के घर नहीं लौटने पर स्वजनों ने उसकी तलाश शुरू किया। लेकिन रात में उसका पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह युवक का शव गांव से कुछ दूर स्थित एक तालाब में उतराते हुए मिला। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

chat bot
आपका साथी