नेपाल ले जाकर पत्नी को खिलाया नशीला पदार्थ, रचा ली दूसरी शादी

हेज में कार की मांग पूरी नहीं होने पर एक महिला को नेपाल में ले जाकर नशीला पदार्थ खिलाकर इन्हें छोड़कर पति फरार हो गया। पति के छोड़कर भाग जाने पर नेपाल पुलिस ने पति के गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज किया गया। इसके बाद महिला किसी तरफ अपने मायके थावे थाना क्षेत्र के चितुटोला गांव पहुंची। लेकिन पति व ससुराल के लोग महिला को अपने घर रखने से मना कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Jul 2020 04:37 PM (IST) Updated:Wed, 08 Jul 2020 04:37 PM (IST)
नेपाल ले जाकर पत्नी को खिलाया 
नशीला पदार्थ, रचा ली दूसरी शादी
नेपाल ले जाकर पत्नी को खिलाया नशीला पदार्थ, रचा ली दूसरी शादी

गोपालगंज। दहेज में कार की मांग पूरी नहीं होने पर एक महिला को नेपाल में ले जाकर नशीला पदार्थ खिलाकर इन्हें छोड़कर पति फरार हो गया। पति के छोड़कर भाग जाने पर नेपाल पुलिस ने पति के गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज किया गया। इसके बाद महिला किसी तरफ अपने मायके थावे थाना क्षेत्र के चितुटोला गांव पहुंची। लेकिन पति व ससुराल के लोग महिला को अपने घर रखने से मना कर दिया। बाद में पति ने मुंबई में दूसरी शादी रचा ली। इस मामले को लेकर महिला ने अपने पति सहित सात लोगों के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

बताया जाता है कि चितुटोला गांव निवासी श्यामबाबू पांडेय की पुत्री ज्योति कुमारी की शादी सिवान जिले के एचएएम नगर थाना क्षेत्र के उसरी गांव निवासी विनोद शर्मा के पुत्र रविकांत शर्मा के साथ हुई। शादी के कुछ बाद गवना कराने के लिए बार-बार कहने पर भी ससुराल के लोग तैयार नहीं हुए। ससुराल वाले दहेज में कार की मांग करने लगे। हालांकि रिश्तेदारों के हस्तक्षेप करने के बाद ससुराल वालों ने 20 अप्रैल 2018 में गवना करा लिया। ज्योति शर्मा अपने ससुराल आ गईं। कुछ दिन उसरी में रहने बाद पूरा परिवार पूना शहर चला गया। पूना जाने के बाद ज्योति शर्मा को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। इसी बीच इन्हें इनका पति घूमाने के लिए नेपाल लेकर चला गया। नेपाल ले जाने के बाद एक होटल में ज्योति शर्मा को नशीला पदार्थ खिलाकर इनका पति इन्हें छोड़कर फरार हो गया। होटल वालों के माध्यम से महिला ने अपने भाई व रिश्तेदार को इस घटना की जानकारी दी तथा नेपाल पुलिस को आपबीती सुनाई। इस मामले में नेपाल में महिला के पति के गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज की गई। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद महिला अपने भाई व रिश्तेदार के साथ अपने मायके चितुटोला आ गईं। इसी बीच ज्योति शर्मा के पति रविकांत शर्मा ने दूसरी शादी रचा ली। इस बात की जानकारी होने पर ज्योति शर्मा ने थावे थाना में अपने पति रविकांत शर्मा, ससुर विनोद शर्मा, सास कलावती देवी, श्रीकांत शर्मा, शिवानी शर्मा तथा चितुटोला गांव निवासी ननद सरिता देवी व ननदोई सुनील पांडेय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी