लुहसी गांव हत्याकांड का पर्दाफाश, गोली की शिकार किशोरी का जीजा गिरफ्तार

गोपालगंज। उचकागांव थाना क्षेत्र के लुहसी गांव में एक किशोरी की गोली मारकर हत्या करने के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। किशोरी की हत्या उसके जीजा ने ही गोली मार कर दी थी। पुलिस ने किशोरी के जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित के पास से पुलिस ने एक पिस्तौल दो जिदा कारतूस तथा मोबाइल फोन बरामद किया है। अपनी साली की हत्या करने के मामले में गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ पूर्व में कोर्ट परिसर में एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या करने का मामला दर्ज है। आरोपित से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसे मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 06:41 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 06:41 PM (IST)
लुहसी गांव हत्याकांड का पर्दाफाश, गोली की शिकार किशोरी का जीजा गिरफ्तार
लुहसी गांव हत्याकांड का पर्दाफाश, गोली की शिकार किशोरी का जीजा गिरफ्तार

गोपालगंज। उचकागांव थाना क्षेत्र के लुहसी गांव में एक किशोरी की गोली मारकर हत्या करने के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। किशोरी की हत्या उसके जीजा ने ही गोली मार कर दी थी। पुलिस ने किशोरी के जीजा को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपित के पास से पुलिस ने एक पिस्तौल, दो जिदा कारतूस तथा मोबाइल फोन बरामद किया है। अपनी साली की हत्या करने के मामले में गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ पूर्व में कोर्ट परिसर में एक व्यक्ति की गोली मार कर हत्या करने का मामला दर्ज है। आरोपित से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उसे मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

चार दिन पूर्व लुहसी गांव निवासी 17 वर्षीय ललिता देवी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में किशोरी की मां के बयान पर अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। किशोरी हत्याकांड का पर्दाफाश करने के बाद मंगलवार को पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार ने बताया कि किशोरी की हत्या संपत्ति हड़पने की नियत से की गई थी। किशोरी हत्याकांड में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद हथुआ एसडीपीओ नरेश कुमार, उचकागांव के थाना थानाध्यक्ष अब्दुल मजींद व दरोगा इंद्रजीत कुमार ने मामले की जांच पड़ताल शुरू की। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस ने पाया कि ललिता कुमारी की हत्या उसके जीजा राजा बाबू उर्फ राजा भगत ने की है। इसके बाद पुलिस ने राजा बाबू को गिरफ्तार कर लिया। इसके पास से पुलिस ने एक पिस्तौल, दो जिदा कारतूस तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित ने पूछताछ के दौरान अपनी साली की हत्या करने की बात स्वीकार कर लिया है। पूछताछ करने के बाद पुलिस उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित के खिलाफ सात साल पूर्व कोर्ट परिसर में एक व्यक्ति की गोली मार हत्या करने सहित अन्य आपराधिक मामले दर्ज है। पुलिस इसकी कुंडली खंगाल रही है।

chat bot
आपका साथी