सम्मान को बरकरार रखने के लिए वकील ईमानदारी से करें काम : मुख्य न्यायाधीश

गोपालगंज वकीलों का पेशा सम्मानित होता है। वकीलों का समाज में बहुत सम्मान है। इस सम्मान को ब

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 Oct 2021 08:57 PM (IST) Updated:Sun, 31 Oct 2021 08:57 PM (IST)
सम्मान को बरकरार रखने के लिए वकील ईमानदारी से करें काम : मुख्य न्यायाधीश
सम्मान को बरकरार रखने के लिए वकील ईमानदारी से करें काम : मुख्य न्यायाधीश

गोपालगंज : वकीलों का पेशा सम्मानित होता है। वकीलों का समाज में बहुत सम्मान है। इस सम्मान को बरकरार रखने के लिए व इसे और बेहतर बनाने के लिये ईमानदारी से काम करने की आवश्यकता है। पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजय करोल शनिवार की रात जिला विधिज्ञ संघ की तरफ से वकालतखाना भवन में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बार एवं बेंच के बीच सहयोग की भावना आवश्यक है। जब अधिवक्ता सही तथ्यों एवं कानून के साथ मुकदमे की पैरवी करते हैं, तभी न्याय होता है। इसलिये वकील को अपने पेशा के प्रति हमेशा ईमानदार होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि गोपालगंज का बार एक बेहतर बार है। इस बार से ही निकले मनन कुमार मिश्र आज लगातार कई वर्षों से बार कौंसिल ऑफ इंडिया के चैयरमैन हैं। वहीं वाईवी गिरी बिहार के गौरव हैं। उन्होंने कहा कि दोनों लोग बिहार के अधिवक्ता समाज के लिये गर्व हैं। इसके पूर्व मुख्य न्यायाधीश ने स्व. देवधारी गिरि विधि पुस्तकालय में स्व. देवधारी गिरी की एवं स्व. शिवचंद्र मिश्र की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके पूर्व वकालतखाना परिसर मे पहुंचने पर पटना हाईकोर्ट के वरीय अधिवक्ता वाईवी गिरि एवं बार काउंसिल आफ इंडिया के चेयरमैन मनन मिश्र ने मुख्य न्यायाधीश सहित अन्य न्यायमूर्ति गण का स्वागत किया। जिला विधिज्ञ संघ की तरफ से आयोजित स्वागत समारोह की अध्यक्षता प्रेम नाथ मिश्र ने की। आगत अतिथियों का स्वागत सचिव शैलेन्द्र तिवारी ने किया। पूरे कार्यक्रम का संचालन विधिज्ञ संघ के अंकेक्षक रवि प्रकाश मणि त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर इंस्पेक्टिग जज मोहित कुमार साह, सहित पटना हाई कोर्ट के न्यायमूर्तिगण, जिला एवं सत्र न्यायाधीश विष्णुदेव उपाध्याय, डीएम नवल किशोर चौधरी, एसपी आनंद कुमार सहित न्यायिक पाधिकारी गण, अभियोजन पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी