सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया लालू प्रसाद का जन्मदिन

गोपालगंज शुक्रवार को राजद कार्यकर्ताओं ने सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का 74 वां

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 11:15 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 11:15 PM (IST)
सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया लालू प्रसाद का जन्मदिन
सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया लालू प्रसाद का जन्मदिन

गोपालगंज : शुक्रवार को राजद कार्यकर्ताओं ने सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का 74 वां जन्मदिन सामाजिक न्याय सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। मुख्य कार्यक्रम शहर के जंगलिया मोहल्ले में आयोजित किया गया। इस मौके पर राजद के प्रदेश महासचिव पूर्व विधायक रेयाजुल हक राजू ने लालू रसोइया से गरीब परिवार के लोगों को खाना खिलाया। लालू प्रसाद यादव की लंबी उम्र की कामना की गई। कार्यक्रम को संबोधित करत हुए राजद के प्रदेश महासचिव सह पूर्व विधायक रेयाजुल हक राजू ने लालू प्रसाद को सामाजिक न्याय का पुरोधा बताते हुए कहा कि पिछड़े, दलित ,शोषित और वंचितों के हक की लड़ाई लड़ने वाले लालू यादव का पूरा जीवन मानवीयता को समर्पित है। भाजपा लालू प्रसाद को लाख परेशान कर ले, पर उनकी विचारधारा को खत्म करने का उनका सपना पूरा नही होगा। गरीब मजदूर की चिता भले सरकार न करे, पर राजद उनके हक हकूक की लड़ाई अंतिम दम तक लड़ता रहेगा। उन्होंने कहा कि एक ओर पूरे देश में कोरोना महामारी से जनता जूझ रही है, वहीं दूसरी ओर भाजपा देश मे साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ कर राजनीतिक लाभ लेने के फिराक में है। जिसे लालू यादव के रहते सफल नही होने दिया जाएगा। कार्यक्रम में राजद के प्रधान महासचिव इम्तेया•ा अली भुट्टो, मोहम्मद कासिम, जिला प्रवक्ता नसीम अनवर, जिला सचिव अनिल कुमार प्रजापति, संजीव सिंह , राहुल यादव , मंसूर अली अंसारी, मोहम्मद सोनू, सुनील कुमार बारी, आकाश यादव, उपेंद्र यादव,मन्नान सिद्दीकी, मोहम्मद शम्स सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे। दूसरी तरफ विधायक प्रेमशंकर प्रसाद यादव ने बैकुंठपुर प्रखंड के परसौनी गांव के मुसहर टोली में केक काट कर सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद का जन्मदिन मनाया। वहीं विजयीपुर में राजद कार्यकर्ताओं ने केक काट कर लालू प्रसाद यादव का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर अनीता भारती, धर्मेंद्र यादव, मनीष यादव , पूर्व जिला परिषद सदस्य अमरेश यादव , गामा यादव, सूरज यादव ,लवकुश यादव तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी